ख़बरें……………….

दिल्ली- BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा, जिला पंचायत अध्यक्षों से मिलेंगे जेपी नड्डा, ब्लॉक प्रमुखों से भी मिलेंगे अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे नड्डा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम।

ओलंपिक- गोल्फ में भारत इतिहास रचने से एक कदम दूर, अदिति अशोक गोल्फ के फाइनल राउंड में पहुंचे, अदिति अशोक गोल्फ में दूसरे नंबर पर चल रहीं, ओलंपिक गोल्फ मैच में कल फाइनल राउंड होगा।

लखनऊ- किसान नेता राकेश टिकैत का बयान, कार्टूनों से ना देश चलता है ना आंदोलन- टिकैत, BJP के लोगों ने अपनी मानसिकता दिखाई-टिकैत, जैसे किसान वैसे ही जनता परेशान है – टिकैत, यहां नकली भगवाधारी लोग हैं – राकेश टिकैत, भगवा संत और महात्मा पहनते हैं– राकेश टिकैत, राजनीतिक व्यक्ति भगवा नहीं पहनता- टिकैत, गन्ना किसानों का 8 हजार करोड़ बकाया-टिकैत, आलू किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुका है- टिकैत।

लखनऊ- AICC के लखनऊ चैप्टर की लॉन्चिंग, गोमती नगर होटल हिल्टन में लॉन्चिंग, सीनियर एडवाइजर मुकेश सिंह कार्यक्रम संयोजक, स्वतंत्रदेव सिंह मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे, मंत्री बृजेश पाठक,सिद्धार्थनाथ सिंह पहुंचे।

लखनऊ- समाजवादी छात्रसभा,पुलिस के बीच कहासुनी, शीरोज कैफे में राकेश टिकैत के साथ कार्यक्रम, कार्यक्रम के पहले ही स्थानीय पुलिस पहुंची, छात्रसभा कार्यकर्ताओं और पुलिस में कहासुनी, धारा 144 का हवाला देकर कार्यक्रम रोक रही पुलिस, आम आदमी पार्टी छात्र विंग के लोग भी पहुंचे, राकेश टिकैत के समर्थन में युवा कार्यकर्ता पहुंचे।

लखनऊ- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बोला हमला, बीजेपी सरकार पर अखिलेश ने बोला हमला, जनसामान्य की सुनवाई नहीं हो रही-अखिलेश, सत्ता के संरक्षण में अपराध हो रहा- अखिलेश, जीरो टॉलरेंस दावा सिर्फ दावा रह गया-अखिलेश, भाजपा का सच्चाई से कोई रिश्ता नहीं-अखिलेश, राशन मिलने में तमाम दिक्कत हो रही-अखिलेश, बरेली में हर यूनिट पर एक किलो घटतौली जारी।

लखनऊ- महिला से शादी कर ठगी करने वाला गिरफ्तार, मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाई थी, शादी के बाद महिला से हड़पे थे 16 लाख रुपए, अजीत कुमार को गोमती नगर विस्तार पुलिस ने पकड़ा।

लखनऊ- यूपी में कोरोना मरीजों के आंकड़े, यूपी में कोरोना के 41 नए केस मिले, 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई, लखनऊ में कोरोना के 5 नए केस मिले।

लखनऊ- डीजीपी से मिले शिया समुदाय के लोग, मौलाना कल्बे जवाद से DGP ने की बात, फोन पर DGP मुकुल गोयल ने बात की।

लखनऊ- BJP संगठन महामंत्री सुनील बंसल का ट्वीट, IT एवं सोशल मीडिया कार्यशाला को संबोधित किया, बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया – बंसल, बैठक में अमित मालवीय मौजूद रहे-सुनील बंसल।

लखनऊ- BJP एमएलसी एके शर्मा ने ट्वीट किया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि, कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि- शर्मा।

लखनऊ- युवाओं से मिल रहे हैं राकेश टिकैत, बीच सड़क पर युवाओं का अभिवादन, राकेश टिकैत के साथ समर्थकों की भीड़, गाड़ी पर खड़े होकर अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

फर्रुखाबाद- रिटायर कर्मचारी को नहीं मिल रही पेंशन, बिजली विभाग में कार्यरत था कर्मचारी, 22 माह से अधिकारियों के लगा रहा चक्कर, पीड़ित कर्मचारी की नहीं सुनी किसी ने फरियाद, रिटायर कर्मचारी के परिवार में 6 बेटियां हैं, पेंशन न मिलने से परिवार भुखमरी की कगार पर, फतेहगढ़ क्षेत्र में किराए पर रहता है परिवार, मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी।

कन्नौज- भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान, केन्द्र सरकार किसानों की नहीं मान रही बात, कानून बाद में लाते हैं, गोदाम पहले बनवाते हैं, कृषि कानून के जरिये किसानों को मजदूर बना रहे, 5 सितंबर को ठोस रणनीति बनाने का ऐलान।

जौनपर- जिलाधिकारी ने सीएचसी का किया निरीक्षण, अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण, ऑक्सीजन प्लांट को जल्द शुरू करने का निर्देश, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता का दिए निर्देश, जौनपर के CHC रेहटी जलालपुर का मामला।

प्रतापगढ़- जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, जमीन पर गिरा कर महिलाओं को पीट रहे दबंग, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आधा दर्जन दबंगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, जमीन कब्जे का विरोध करने पर महिलाओं को पीटा, रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव का मामला।

बुलंदशहर- वाहनों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ट्रक चालकों से वसूली करते हैं पुलिसकर्मी, आते जाते वाहनों से हो रही थी अवैध वसूली, राहगीरों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, सिकंदराबाद क्षेत्र के दनकौर रोड का मामला।

मुजफ्फरनगर- खेत से युवक के लापता होने पर हड़कंप, परिजनों को बेटे के अपहरण की आशंका, पुलिस टीम जंगलों में सर्च ऑपरेशन में लगी, 4 दिन पूर्व भी जंगल में बनाया गया था बंधक, ककरौली इलाके के जटवाड़ा गांव का मामला।

इटावा- मां काली वाहन मंदिर में आया पानी, मंदिर के अंदर पहुंचा यमुना नदी का पानी, सिद्ध प्राचीन मंदिर में डूबा हवन कुंड, कई सालों बाद दिखा यमुना का रौद्र रूप, डेम से छोड़े गए पानी की वजह से जलभराव, चम्बल,यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर।

एटा- दिल्ली में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला, दुष्कर्म के विरोध में एटा सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, 9 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हुई थी हत्या, सफाई कर्मियों ने दोषियों को फांसी की मांग की, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सफाई कर्मियों ने नगर पालिका पर किया प्रदर्शन।

फतेहपुर- बुजुर्ग महिला को चारपाई में लेकर गए अस्पताल, कई किलोमीटर तक चारपाई में लेकर गए परिजन, कीचड़ में फिसलकर गिर गई थी बुजुर्ग महिला, रास्ता खराब होने से गांव तक नहीं पहुंची थी एंबुलेंस, मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूरी पर है गांव, असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव का मामला।

फर्रुखाबाद- जमीनी विवाद में आपस में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 18 वर्षों से चला आ रहा जमीनी का विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट से 7 लोग घायल, सभी घायलों को सीएससी में कराया भर्ती,
कायमगंज क्षेत्र के गऊटोला का मामला।

फर्रुखाबाद- शनि देव मंदिर से चोरों ने उतारा घंटा, घंटा उतारते हुए सीसीटीवी में चोर हुए कैद, पुजारी ने घंटा चोरी की शिकायत पुलिस से की, पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुटी, माधौपुर शनि देव मंदिर का मामला।

सीतापुर- सीतापुर में सरेशाम 20 लाख रुपए की लूट, गुटखा कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर को गोली मारी, बदमाशों ने लूट के बाद व्यापारी को गोली मारी, 20 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भागे बदमाश, लूट का विरोध करने पर व्यापारी को गोली मारी, गंभीर हालत में व्यापारी जिला अस्पताल में भर्ती, मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कल्ली चौराहे की घटना।

मैनपुरी- पुलिस ने महिला की हत्या का किया खुलासा, अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या हुई थी, प्रेमी ही निकला महिला की हत्या का कातिल, कुरावली थाना क्षेत्र के हविलिया गांव की घटना।

पीलीभीत- हांडा सर्विस एजेंसी पर ग्राहकों से अवैध बसूली, एजेंसी के कर्मचारी MRP से ज्यादा वसूल रहे रकम, फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों की जेब में डाल रहे डाका, सुनगढ़ी के अग्रवाल सर्विस एजेंसी का मामला।

कुशीनगर- स्टेट बैंक हाटा के भवन का गिरा फाल सीलिंग, बाल बाल बचे लोग, बैंक का कार्य बाधित, बैंक के पुराने भवन का गिरा फाल सीलिंग, हाटा थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक की घटना।

कानपुर- रामा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल, जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने की हड़ताल, समय पर सैलरी न मिलने से हैं नाराज, मंधना इलाके में है रामा मेडिकल कॉलेज।

बरेली- महिला फर्जी IPS अधिकारी बनकर की ठगी, महिला ने युवक से ठगे डेढ़ लाख रुपए, फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला ने की ठगी, आईजी ने साइबर थाने में दर्ज कराई FIR।

सीतापुर- ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, आग से लाखों का सामान जलकर हुआ राख, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, बिसवां क्षेत्र के जहांगीराबाद मार्ग की घटना।

बदायूं- टैंकर और बाइक की आपस में टक्कर, बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर मौत, हादसे में एक घायल,अस्पताल में भर्ती, उझानी कोतवाली के वितरोई की घटना।

प्रतापगढ़- बदमाशों ने युवक नूर मोहम्मद को मारी गोली, गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया, मांधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 19 =