*रमेश सोनी बने जे जे पी के ओबीसी वर्ग के प्रदेश महासचिव । समस्त स्वर्णकार समाज ने रमेश सोनी का किया शानदार अभिनंदन ।*
*झज्जर तहसील स्वर्णकार संघ के प्रधान रमेश सोनी को जे जे पी पार्टी के ओबीसी वर्ग का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया । स्वर्णकार बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले रमेश सोनी को प्रदेश महासचिव बनाने पर समस्त स्वर्णकार समाज में हर्ष का माहौल है ।स्वर्णकार समाज ने इसके लिए डॉक्टर अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला जी के प्रति आभार जताया ।*
*ज़िला मीडिया प्रभारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि स्वर्णकार समाज ने आज झज्जर में तहसील रोड पर स्थित सुनारों वाली धर्मशाला में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जिसमे समाज के सभी प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद थे । वहां रमेश सोनी जी का अभिनंदन किया गया । उस समारोह का मंच संचालन अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री जयपाल लाम्बा ने किया । समाज के सभी सदस्यों ने रमेश सोनी जी का प्रदेश महासचिव के पद पर चयन करने पर जे जे पी पार्टी अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया ।*
*अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सोनी स्वर्णकार संघ कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोनी , तहसील सचिव पवन सोनी ,एड्वाइजर रामकुमार सोनी,घनश्याम वर्मा, गगन वर्मा ,दुजाना,रविंद्र सोनी,बाले राम सोनी,नगर पार्षद महेंद्र सोनी,डाक्टर सुभाष,मुकेश सोनी,भीम सिंह आदि ने सम्बोधित किया । अनिल सेढा,सोनू सेढा, राइटर विष्णु देवा अतूल सोनी,अरुण सोनी प्रदीप घोष, मास्टर हरीश गवालीसन,जयभगवान जांगड़ा रमेश दहिया नरेश गुढा आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया । स्वर्णकार समाज को पार्टी में उच्च स्तर पर पद देने पर समस्त स्वर्णकार समाज के सदस्य काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं जिसके लिए समाज जे जे पी पार्टी को धन्यवाद कहा ।
