30 जुलाई, 2021 शुक्रवार*
चंडीगढ़: पांचवीं तक के स्कूल अगस्त से खोलने की तैयारी, 50 फीसदी बच्चों को ही बुलाया जाएगा, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत*
चंडीगढ़- हरियाणा में कोरोना: हिसार-पानीपत और गुरुग्राम में सबसे अधिक सक्रिय मरीज, 24 घंटे में तीन की मौत, गुरुवार को हरियाणा में 30 नए केस मिले*
चंडीगढ़: गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा में लघु उद्यमियों को बड़ी राहत, दो रुपये प्रति यूनिट सस्ती मिलेगी बिजली*
चंडीगढ़: हरियाणा में युवाओं को घर के नजदीक मिलेगा रोजगार, सभी विभागों के कच्चे-पक्के कर्मियों का डाटा जुटाने का उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का अधिकारियों को निर्देश*
चंडीगढ़: हरियाणा में गोबर से 300 मेगावाट बिजली उत्पादन की तैयारी, गोशालाओं व डेयरियों में लगेंगे बायोगैस प्लांट*
चंडीगढ़: शादी के बहाने महिला से संबंध बनाने पर अकेले पुरुष दोषी नहीं, हरियाणा के एक मामले पर हाई कोर्ट की टिप्पणी*
जींद- इनेलो अपने बल पर 2024 में बनाएगी सरकार: अभय चौटाला*
चंडीगढ़: गलत शब्द टाइप करने पर हरियाणा सचिवालय के दो कर्मचारी सस्पेंड, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की जगह गवर्नर टाइप करने पर निलंबित किया गया*
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए 15 अगस्त से मैदान में उतरेगी और प्रदेशभर में एक माह का सदस्यता अभियान चलाएगी*
यमुनानगर: यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में गत बुधवार रात से बारिश थमने के बाद यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही, बृहस्पतिवार शाम पांच बजे यमुना नदी का जलस्तर कम होकर 40 हजार क्यूसिक पर पहुंच गया*
चंडीगढ़: हरियाणा में झज्जर व कैथल पर मानसून मेहरबान, अंबाला व चंडीगढ़ में सामान्य से कम बारिश*
चंडीगढ़: दिल्ली से जुड़ेगा हिसार एयरपोर्ट, 180 किलोमीटर लंबा हाइस्पीड रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा*
चरखी दादरी: डिप्टी सीएम दुष्यंत ने दूरदर्शन रिले केंद्र बंद होने के मामले में लिया संज्ञान, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र*
करनाल: दो अंतरराज्यीय नशा तस्कर डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार, पंजाब में सप्लाई करने जा रहे थे*
रोहतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 20221-22 से दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) के तत्वावधान में ऑनलाइन माध्यम के जरिए एमएससी-गणित तथा एम.कॉम पाठ्यक्रम प्रारंभ करेगा*
चंडीगढ़- अवैध तरीके से बच्चा गोद लेने पर हरियाणा सरकार सख्त: प्रदेश के हर जिला प्रशासन को बच्चा गोद लेने के मामले को लेकर सतर्क किया गया है, हरियाणाा में तय नियमों के हिसाब से बच्चा गोद ले दंपति