सूक्ष्म सिंचाई योजना का लाभ उठाएं किसान: डीसी
– जल संरक्षण के साथ फसल के अधिक उत्पादन में सहायक है सूक्ष्म सिंचाई
झज्जर,
जिला में सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत डीसी श्याम लाल पूनिया ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में योजना की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में किसानों को जागरूक करने बारे विशेष शिविरों को आयोजन किया जाए। बैठक में सीईओ जिला परिषद त्रिलोक चंद ने भी सूक्ष्म सिंचाई बारे विस्तार से जानकारी दी।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ सीधे तौर पर किसान तक पहुंचे इसके लिए संबंधित अधिकारी पूरी सर्तकता एवं सजगता के साथ कदम उठाएं। उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लाभ से अवगत कराते हुए बताया कि पानी के कम से कम उपयोग से अधिक उत्पादन होता है। जल की कमी वाले क्षेत्रों के लिए यह सिंचाई विधि अत्यन्त लाभकारी है। पारम्परिक सिंचाई की तुलना में टपका सिंचाई में 70 प्रतिशत जल की बचत होती है। डीसी ने बताया कि टपका सिंचाई प्रणाली में पौधौं को जरूरत के हिसाब से पानी मिलता हैं। जमीन को समतल करने की जरूरत नहीं होती व ऊंची-नीची और ढलान वाले स्थानों पर आसानी से सिंचाई की जा सकती है और खेत में खरपतवार कम होते हैं। उन्होंने बताया कि इस सिंचाई विधि में रासायनिक उर्वरकों को घोल के रूप में जल के साथ फसल को प्रदान किया जा सकता है। सरकार ने इस स्कीम के तहत किसानों के लिए ड्रीप व स्प्रींकल पर 85 प्रतिशत सब्सीडी का प्रावधान किया है।
बैठक में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि सूक्ष्म सिंचाई योजना का लाभ उठाने के लिए काडा कार्यालय, झज्जर में किसी भी कार्य दिवस पर दूरभाष नंबर 01251 – 257076 अथवा मोबाइल नंबर 8053805316 पर पटवारी विनय कुमार से संपर्क करते हुए योजना का लाभ उठा सकते है। इस अवसर पर सीटीएम रेणुका नांदल, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अजेंद्र सुहाग, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सिंघरोहा, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता अरिविंद सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
———————-
झज्जर में सूक्ष्म सिंचाई योजना को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीसी श्याम लाल पूनिया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा में रोजगार मेला 28 को
झज्जर, जुलाई।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा में 28 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन संस्थान के प्रांगण में किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि इस रोजगार मेले में झज्जर व रेवाडी जिले की अग्रणी कंपनियां भाग लेंगी तथा विभिन्न ट्रेडस की अप्रेंटिस एवं प्लेसमेंट के लिए अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भी किसी भी ट्रेड में आईटीआई, दसवीं एवं बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण महिला छात्राओं को भी रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक छात्र व छात्राओं को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों जैसे मैट्रिक व आईटीआई का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अपना स्वयं का बायोडाटा सहित 28 जुलाई को सुबह 10 बजे संस्थान में पहुंचकर रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 14 =