पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात प्रेरणादायी : धनखड़
— प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बादली विधान सभा क्षेत्र के गांव बाढ़सा के
बूथ पर ग्रामीणों संग सुनी मन की बात
बादली, जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का कार्यक्रम मन की बात
हर बार देशवासियों को नई दिशा देने काम करता है। यह कार्यक्रम करोड़ों
भारतीयों के लिए प्रेरणादायी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड ने
बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव बाढ़सा में बूथ पर ग्रामीणों के साथ
प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुनने उपरांत यह बात
कही।
धनखड़ ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पीएम ने विभिन्न
क्षेत्रों में नवाचार अपना रहे किसानों, प्रतिभाशाली युवाओं, मातृ शक्ति
की सफलताएं सांझा कर देशवासियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया ,
वहीं टोक्यो ओलिम्पिक में तिरंगे की शान बढ़ा रहे योद्धाओं को विजयी
भव:, विजयी भव: का आशीर्वाद देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। धनखड़ ने कहा
कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में हम सभी को संदेश दिया है कि कोरोना
प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्योहार व अन्य खुशी मनाएं । क्योंकि
कोरोना हमारे बीच से गया नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि
प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय के उपलक्ष्य में सैनिकों के अदम्य साहस को
याद करने, 15 अगस्त से आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश, खादी को बढ़ावा
देने, 15 अगस्त को रिकार्ड संख्या में राष्ट्र गान के आजोजन करते हुए
भारत को निरन्तर बेहतर बनाने का आह्वान किया है। राष्ट्र गान कार्यक्रम
के लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है. इस वेबसाइट का नाम राष्टï्रगान डॉट इन
है। धनखड़ ने कहा कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पीएम मोदी के संदेश के
साथ जन जन तक पहुचेगा।
धनखड़ ने कहा कि पी एम मोदी ने आज अपने संबोधन में राष्ट्र को और
सक्षम , समर्थ व सशक्त बनाने का जो संदेश दिया है, उसको पार्टी
कार्यकर्ता धरातल पर साकार करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा
कार्यकर्ता की यहीं पहचान है कि जो भी राष्ट्र हित का दायित्व मिले उसको
तत्पर साकार करे। इस दौरान बादली मंडल अध्यक्ष विनोद, चेयरमैन
जोगिंद्र,चेयरमैन रामबीर गुभाना सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बादली विधान सभा क्षेत्र के गांव बाढ़सा के बूथ पर ग्रामीणों के
साथ पी एम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात सुनते हुए प्रदेश भाजपा
अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + eight =