अमृत योजना का लाभ मिल रहा है शहरवासियों को: कौशिक
– पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने किया लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ
बहादुरगढ़, 27 जुलाई। शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व सीवरेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए अमृत योजना काफी जनहितकारी है। आमजन को योजना का प्रभावी रूप से लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह बात पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदय नरेश कौशिक ने कही। वे मंगलवार को नगर परिषद अधिकारियों के साथ अमृत योजना के तहत मुख्य जलघर से आईटीआई क्षेत्र तक 8 इंच पीने के पानी की लाईन कार्य बिछाने के कार्य का शुभारंभ कर रहे थे।
पूर्व विधायक कौशिक ने कहा कि शहरी क्षेत्र में पेयजल व सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त बनाने के लिए सरकार ने अमृत योजना को मूर्त रूप दिया है। इसी श्रृंखला में बहादुरगढ़ शहर में जन समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
योजना के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक के साथ मंडल अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण बाल्मीकि, पूर्व चैयरमैन कर्मवीर राठी, कैप्टन राम सिंह दलाल, कैप्टन बलवान खत्री, महावीर दलाल, मनोज जांगड़ा , राम ढीलू, नरेंद्र नंबरदार, सुबेदार सत्यव्रत, ओमप्रकाश शर्मा मोहन गुलिया, रामअवतार, रामनिवास मिस्त्री, राजेन्द्र मलिक, रमेश मलिक, ईश्वर गुलिया, मोहनगुलिया,पंडित जयकवार, राजेन्द्र जांगड़ा, निजामुद्दीन व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कालोनी के गणमान्य व्यक्ति साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 5 =