महिला पुरस्कार:18 अक्टूबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित
करनाल:महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं के लिए राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पुरस्कारों के लिए महिलाएं जिला स्तर पर 18 अक्टूबर तक महिला आश्रम स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में अपना आवेदन दे सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए पोर्टल www.wcdhry.gov.in पर जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार में इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपए, कल्पना चावला शौर्य व बहन शन्नो देवी पंचायती राज के लिए एक लाख, लाईफ-टाईम अचीवर्स अवार्ड के लिए 51 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।