आपातकालीन तत्वरित सहायता हेतु डायल 112 प्रणाली आमजन के लिए लगातार 24 घंटे उपलब्ध:- एसपी राजेश दुग्गल

पुलिस अब सिर्फ एक कॉल दूर, घटना स्थल पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस

झज्जर

झज्जर जिला में आमजन की सहायता हेतु आपातकालीन सेवाओं के लिए डायल 112 प्रणाली लगातार 24 घंटे उपलब्ध है। पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री राजेश दुग्गल ने बताया कि सरकार द्वारा डायल 112 आपातकालीन तत्वरित सहायता प्रणाली की शुरूआत की जा चुकी है। नई व्यवस्थाओं के तहत झज्जर जिला में यह प्रणाली सुचारू रूप से कार्य कर रही है। यह प्रणाली आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की तत्काल उपलब्धता एवं पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस के रिस्पोंस समय को कम करने के लिए यह नई व्यवस्था एक महत्वपूर्ण कदम है। आमजन के लिए आपात सहायता लगातार 24 घंटे उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला में 24 ईआरवी गाड़ियों की तैनाती की गई है। एक बार कॉल करने के बाद 15 से 20 मिनट के समय में पुलिस मौका पर पहुंचकर सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि गत 12 जुलाई को आपातकालीन सेवाओं के लिए इस प्रणाली का शुभारंभ किया गया था। अब आपात स्थिति के लिए नागरिकों को 112 नम्बर डायल करना होगा। यह नई हेल्पलाइन नंबर 112 सभी प्रकार की पुलिस से संबंधित आपातकालीन सेवाओं के लिए उपलब्ध रहेगी। यह प्रणाली झज्जर जिला में भी शुरू हो चुकी है तथा लगातार 24 घंटे प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। डायल 112 प्रणाली के लिए पंचकुला में स्टेट एमरजेंसी रिस्पोंस सेंटर (एसईआरसी) बनाया गया है। इस सेंटर को जिला स्तर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष तथा फील्ड में तैनात एमरजेंसी रिस्पोंस व्हीकल्स (ईआरवी) से डिजिटल रूप से जोड़ा गया है। झज्जर जिला में आपातकालीन सेवाओं के लिए 24 ईआरवी गाड़ियों को अलग-अलग निर्धारित एरिया में तैनात किया गया। जिला के विभिन्न स्थानों पर आपातकालीन सेवा मुहैया करवाने के लिए ईआरवी पर तैनात पुलिस स्टाफ की मौका पर निर्धारित समय पर पहुंच कर उचित कार्रवाई करने के संबंध में जवाबदेही भी सुनिश्चित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 18 =