चुनाव का पर्व-प्रदेश का गर्व
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन तैयार
– लोकतंत्र का पर्व, पूरे उत्साह से पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
– जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में हुई पोलिंग पार्टियां रवाना
– मतदान प्रतिशत देखने के लिए वोटर टर्नआउट एप का करें इस्तेमाल
– मतदान केंद्र पर लाइन की जानकारी के लिए वोटर इन क्यू का करें इस्तेमाल
-झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज में पोलिंग पार्टियों की फाइनल रिहर्सल आयोजित
झज्जर, 4 अक्तूबर।

विधानसभा आम चुनाव के लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों (बहादुरगढ़, बेरी, बादली व झज्जर) की पोलिंग पार्टियां नेहरू पीजी कॉलेज से रवाना कर दी गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ नेहरू कॉलेज का दौरा किया और पोलिंग पार्टियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। लोकतंत्र के महापर्व में पोलिंग पार्टियां पूरे उत्साह के साथ पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना हुई।

उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने पोलिंग अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस दौरान डीसी ने पोलिंग पार्टियों के साथ तैनात पुलिस अधिकारियों को भी संबोधित किया और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशन के 200 मीटर की सीमा के अंदर केवल मतदाता या फिर चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी ही रहेंगे, इसके अलावा कोई व्यक्ति 200 मीटर की परिधि में नहीं रहेगा। 200 मीटर की सीमा निर्धारित करते हुए प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर लाल रंग से सीमा रेखा खिंची गई है।

झज्जर जिले की चार विधानसभा सीटों पर कल सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ होगा, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आम चुनाव संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुईं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह की निगरानी में 807 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। इस दौरान जिले की चारों की विधानसभा क्षेत्रों के आरओ (निर्वाचन अधिकारी) ने अपने विधानसभा के अनुसार पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों व पुलिस फोर्स के कर्मचारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से चुनाव ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव आयोग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान के समय चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना की जाए। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिले में शराब बिक्री चुनाव संपन्न होने तक प्रतिबंधित है। मतदान से 48 घंटे पूर्व शराब बिक्री व खरीद बंद रहेगी व 5 अक्टूबर शाम छह बजे तक यह पाबंदी जारी रहेगी।
बॉक्स
नाकों पर पुलिस तैनात
नियमानुसार जिले में स्थापित नाकों पर पुलिस फोर्स के साथ एफएसटी व एसएसटी टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। इन नाकों पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। प्रशासन की तरफ से चुनाव को प्रभावित करने वाली वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बॉक्स
सुबह 7 बजे शुरू होगा मतदान, वोटर टर्नआउट से जाने मतदान प्रतिशत
शनिवार सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान के एक घंटे पूर्व यानी सुबह 6 बजे मॉक पोल होगा। इसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। वोटर मतदान प्रतिशत देखने के लिए चुनाव आयोग द्वारा लॉन्च की गई वोटर टर्नआउट एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप के जरिये मतदान प्रतिशत को जानकारी देखी जा सकती है। एप पर विधानसभा के अनुसार वोटर टर्न आउट (मतदान प्रतिशत) देखा जा सकता है।

वोटर इन क्यू एप से जाने मतदान केंद्र पर लाइन में भीड़

वोटर इन क्यू एप मतदाताओं को कतार में खड़े होने के दौरान समय बचाने और सुविधाजनक रूप से मतदान केंद्र पर पहुंचने में मदद करता है। इस एप के जरिये ये पता किया जा सकता है कि मतदान केंद्र पर कितनी भीड़ है, ताकि वे अपने मतदान का समय बेहतर तरीके से तय कर सकें।

बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए वालंटियर

प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर वॉलंटियर रहेंगे जो बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं का सहयोग करेंगे। इसके अलावा पोलिंग स्टेशन पर पेयजल, शौचालय, रैंप, फस्र्ट एड, व्हीलचैयर आदि की सुविधा होगी। चुनाव आयोग के नियमानुसार मतदान केंद्रों पर सुविधा सुनिश्चित की गई है।

 

मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए दो स्तर पर मॉनिटरिंग
जिला प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए दो स्तरों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारी के स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। दोनों स्तर पर मतदान प्रक्रिया पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिला स्तर पर विशेष टीम पोलिंग प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेगी।
बॉक्स :
बेरी,झज्जर,बहादुरगढ़ और बादली विधानसभाओं में 8 लाख 17 हजार 255 पात्र
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिला में विधानसभा आम चुनाव के अंतर्गत शनिवार 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान के दिन सभी चार विधानसभा क्षेत्रों बेरी,बादली,बहादुरगढ़ और झज्जर में 8 लाख 17 हजार 255 मतदाता पंजीकृत हैं,जोकि अपने मत का प्रयोग करेंगे,जिसमें 04 लाख 35 हजार 563 पुरूष तथा 03 लाख 81 हजार 679 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि 64 बहादुरगढ़ विधानसभा में 02 लाख 47 हजार 141 मतदाता, 67-बेरी विधानसभा में 01 लाख 86 हजार 219, 65 बादली विधानसभा में 01 लाख 90 हजार 224 और 66-झज्जर विधानसभा में 01 लाख 93 हजार 671 मतदाता पंजीकृत हैं।
——————

झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज परिसर में आयोजित फाइनल रिहर्सल में पोलिंग पार्टियों को जरूरी निर्देश देते जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह।
– कालेज परिसर में पुलिस बल को संबोधित करते जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह।
– मतदान केंद्रों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां

अक्तूबर मतदान के दिन रहेगा पेड हॉलिडे: जिला निर्वाचन अधिकारी

झज्जर, 4 अक्तूबर।

जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से 5 अक्तूबर शनिवार को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार के अधीनस्थ सभी विभागों के कार्यालयों, बोर्ड, कॉर्पोरेशन और शिक्षण संस्थानों में पेड हॉलीडे रहेगा। इन संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में वोट हैं उन्हें सवेतन अवकाश दिया जाएगा। दिल्ली की सीमा पर लगते क्षेत्रों में वहां के स्थानीय प्रशासन ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करते हुए औद्योगिक इकायों को हरियाणा के वोटरों को सहवेतन अवकाश देने के निर्देश दे रखे हैं। उन्होंने बताया कि सभी फैक्ट्रियों, प्राइवेट व्यवसायिक संस्थानों, दुकानों आदि में भी इस दिन कर्मचारियों के लिए पेड होली डे रहेगा ताकि कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। उन्होंने पात्र मतदाताओं से बढ़ चढ़कर मतदान का आह्वान किया है।

: मतदाताओं को आकर्षित करेंगे विशेष मतदान केंद्र
दिव्यांग, महिला, यूथ व मॉडल बूथ बनाए
प्रत्येक विधानसभा में 4 स्पेशल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं

झज्जर, 4 अक्तूबर। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

विधानसभा आम चुनाव में शनिवार पांच अक्टूबर को मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों पर जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में चार-चार स्पेशल मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने बताया कि जिले में मॉडल, दिव्यांग, युवा और पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में मतदान से पहले मतदाताओं का स्वागत होगा। पोलिंग बूथों पर व्हीलचेयर, पीने के लिए पानी, बैठने की सुविधा आदि की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि बेरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 91 को महिला, बूथ संख्या 153 को दिव्यांग, बूथ संख्या 101 को मॉडल, बूथ संख्या 115 यूथ स्पेशल बूथ बनाया गया है। झज्जर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 88 को महिला, बूथ संख्या 76 को दिव्यांग, बूथ संख्या 60 को मॉडल व बूथ संख्या 81 को यूथ स्पेशल बूथ बनाया गया है। बादली विधानसभा क्षेत्र 27 बूथ संख्या महिला, बूथ संख्या 11 दिव्यांग, बूथ संख्या 80 मॉडल व बूथ संख्या 94 मॉडल पोलिंग बूथ होगा। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 117 को महिला, बूथ संख्या 127 को दिव्यांग, बूथ संख्या 56 को मॉडल व बूथ संख्या 9 को यूथ स्पेशल बूथ बनाया गया है।
[04/10, 17:13] +91 90506 50008: वोटर कार्ड न होने की स्थिति में 12 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर करें मतदान

-भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदान की है विभिन्न आईडी की सुविधा

झज्जर, 04 अक्टूबर। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के चलते यदि मतदाता के पास वोटर पहचान पत्र नहीं भी है तो वोट डालने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर आईडी न होने की स्थिति में 11 पहचान पत्र दिखाकर भी मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं। बशर्ते वोट डालने के लिए पहुंचे व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल हो।

ये वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर किया जा सकता है मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोट डालने के लिए वोटर कार्ड के अलावा अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रीय या राज्य सरकार तथा सार्वजनिक उपक्रमों या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज और आधार कार्ड शामिल हैं। उन्होंने पात्र मतदाताओं से शनिवार पांच अक्टूबर को बढ़ चढ़ कर मतदान करने का आह्वान किया है।

मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग से प्रशासन की रहेगी पैनी नजर
– सोशल मीडिया पर भी एक्सपर्ट की नजर, भ्रामक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई
– आरओ व जिला मुख्यालय दो स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित
झज्जर, 4 अक्तूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि पांच अक्टूबर शनिवार को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। चारों विधानसभा के सभी 807 पोलिंग स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं व जो सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। किसी भी पोलिंग स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तुरंत एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशन पर जो सीसीटीवी लगाए गए हैं उन्हें इस प्रकार से लगाया है जिससे मतदान की गोपनीयता बरकरार रहे।
—————–

*जिला झज्जर आज करेगा अधिक से अधिक मतदानः एडीसी*

*स्वीप अभियान को मिला जबरदस्त समर्थन*

*इस बार हमने ठाना है, जिला झज्जर में शत प्रतिशत मतदान करवाना है…*

झज्जर, 4 अक्तूबर। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

एडीसी एवं स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी सोलनी शर्मा ने कहा कि जिले में स्वीप अभियान का व्यापक असर बढ़े हुए मतदान प्रतिशत के रूप में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीते समय से जिले में प्रभावी ढंग से स्वीप अभियान चलाया जा रहा है व और अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता रही। जिले के प्रत्येक क्षेत्र लोगों का भरपूर समर्थन व भागीदारी स्वीप अभियान में देखने को मिली। एडीसी ने कहा कि इस बार स्वीप अभियान विशेष नारे के साथ चलाया गया जो जिले में काफी लोकप्रिय हुआ है। इस बार हमें ठाना है, जिला झज्जर में शत प्रतिशत मतदान करवाना है नारे के साथ पूरा अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें युवाओं का काफी क्रेज देखने को मिला। उन्होंने कहा मतदाताओं से आह्वान किया कि वह अपना वोट डालने अवश्य जाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाएँ। चुनाव आयोग की तरफ से पोलिंग स्टेशनों पर पेयजल, पार्किंग, रैंप, व्हीलचेयर, वॉलेंटियर की व्यवस्था की गई है। किसी भी स्थिति में सहायता के लिए 1950 टोल फ्री नंबर डायल करें।