मोबाइल फोन छिनने के मामले में दो आरोपी काबू,छीनना गया मोबाइल फोन बरामद

बहादुरगढ़ 5 अक्टूबर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

शहर बहादुरगढ़ के एरिया से एक महिला का मोबाइल फोन छीनने के मामले में थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक हरेश कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ में नौकरी करती है आज वह अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकलकर बोम्बे वाली गली के नजदीक पहुंची तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए और मेरा मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की छानबीन करने तथा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील व कृष्ण निवासी दिल्ली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से छिना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबू

झज्जर 5 अक्टूबर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

शहर झज्जर में एक निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने के मामले में थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बलदेव सिंह ने बताया कि समर सिंह निवासी झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि हम प्रीया कालोनी झज्जर मे नया मकान बना रहे है। 23 सितंबर 2024 को सुबह लेबर आई तब उन्होने फोन करके मुझे बताया कि मकान मे चोरी हो गई है। यह सुनकर मै अपने मकान प्रिया कालोनी पर गया तो देखा कि मकान के बिजली बोर्ड के पास छोडी गई तारे सभी तारे काट रखी है और बंडलो मे बचे सभी तार चोरी होने पाये गये। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में चोरी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवीन व ललित निवासी झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी चुराये गये तार को जलाकर बेचने की फिराक में थे,जिनसे जलाया गया तार बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक रियासत में भेज दिया गया।

प्रत्येक कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पुरी ईमानदारी व निष्ठा से करें,
चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वाले पर की जाए सख्त कार्रवाई:-डीसीपी लोगेश कुमार

झज्जर  5 अक्टूबर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

आज शनिवार को विधान सभा के लिए मतदान होना है। पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार आईपीएस ने चुनाव ड्यूटी पर जा रहे पुलिस कर्मियों को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस कर्मी अनुशासन में रहकर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने में अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से निभाएं। मतदान के समय मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखे। जो भी गड़बड़ी करने की कोशिश करे उससे सख्ती से निपटे। सभी अपनी ड्यूटी के बारे में अच्छे से पता करे। मतदाताओं से विनम्र व्यवहार कर मतदान के लिए एक लाइन बनवाए ताकि बूथ पर व्यवस्था बनी रहे। ईवीएम मशीन लेने के बाद ईवीएम जमा होने तक अपनी ड्यूटी पर रहे। मतदान केंद्र के अंदर बेवजह भीड़ न होने दे। यह भी सुनिश्चित करे कि इलेक्शन के समय लगाए गए टैंट/टेबल मतदान केंद्र से निर्धारित 200 मीटर की दूरी पर लगे हो। 200 मीटर के दायरे में कोई भी टैंट/टेबल या वाहन पार्किंग नही होगी। पुलिस कर्मी अपनी पूर्ण वर्दी में होगे। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति की उपस्थिति बूथ के अंदर नहीं होनी चाहिए। यह भी सुनिश्चित करे कि जिन नागरिकों की वोटिंग हो चुकी हो वो बूथ के अंदर न रुके। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर रखे। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बूथ के बाहर लगाई गई है इसलिए बूथ पर कानून व्यवस्था बनाए रखें। जवानों को ब्रीफ करते दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो। चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके अलावा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत प्रभाव से उच्च अधिकारियों को सूचित करें। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाना पुलिस का कर्तव्य है।

*अफवाहों पर ना दें ध्यान*-डीसीपी लोगेश कुमार आईपीएस ने कहा कि सोशल मीडिया पर झज्जर पुलिस की पैनी नजर है तथा स्पेशल सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी झूठी एवं भ्रामक पोस्ट को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग लें। यदि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो वे तुरंत पुलिस प्रशासन को 112 पर सूचित करें।