वैदिक मंत्रों व ओमनाद से गुंजायमान हुआ डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर
हवन के यजमान एएसपी श्री शुभम सिंह IPS की अध्यक्षता तथा मार्गदर्शन में आज दिनांक 15.09.2024 को पुलिस लाइन झज्जर स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में वैदिक हवन व सत्संग का आयोजन कराया गया। सामूहिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। यज्ञाहुति की सुविधा हेतु अनेक हवन कुण्ड तैयार किए गए। वैदिक मंत्रों का अनुवाद करते हुए आर्य समाज के प्रबुद्ध आचार्यों ने कार्यक्रम को अधिक जीवंत व रोचक बना दिया। इस अवसर पर यजमान IPS शुभम सिंह ने विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा में अच्छी सफलता व उनके सुखद भविष्य की कामना की साथ ही कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि स्वामी दयानन्द सरस्वती के पदचिह्नों पर चलकर देश को नई ऊर्जा प्रदान करें। विद्यालय की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में संस्कृति व संस्कारों की प्रतिष्ठा करते हैं क्योंकि आज का समाज अपनी ही संस्कृति से धीरे धीरे दूर होता जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार तिवारी ने शहर व आसपास के क्षेत्र से पधारे सभी विधार्थी उनके अभिभावक व आर्य समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विद्यालय में पधारने पर आभार व्यक्त किया तथा किशोर किशोरियों को शैक्षिक सफलता के साथ साथ चरित्र निर्माण पर बल देने की प्रेरणा दी।
ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी काबू
झज्जर
थाना साइबर झज्जर की पुलिस टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर झज्जर निरिक्षक अजय ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके पास 6 अगस्त 2024 को टेलीग्राम पर एक मैसेज आया। मैसेज के माध्यम से टास्क पूरा करने के लिए कहा और मैंने उसके कहे अनुसार टास्क पूरा करता रहा। जिस लिंक के माध्यम से मेरे साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। जिस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर श्री लोगेश कुमार ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त झज्जर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना साइबर झज्जर में तैनात महिला मुख्य सिपाही मनीषा की पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले में सुभाष निवासी गुडा जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार करके अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मतदाता निर्भिक होकर करें मतदान:-पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार
झज्जर
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झज्जर पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के दिशा निर्देशानुसार स्थानीय पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के फ्लैग मार्च अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भी एसीपी अनिरुद्ध चौहान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया यह फ्लैग मार्च महिला थाना से शुरू होकर सिविल अस्पताल, भगत सिंहचौक, छिक्कारा चौक, अंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, यादव धर्मशाला, त्रिमूर्ति मंदिर, सिलानी गेट खेड़ी बाईपास, गवालीसन चौक से होते वापस नगर पालिका पर
समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च के संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार ने बताया कि 5 अक्टूबर को प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव होने निश्चित हुए हैं चुनाव घोषणा के उपरांत हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। जिला झज्जर में विधानसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस टीमों व पैरामिलिट्री फोर्स ने शहर भर में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि मतदाता पुरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें चाहे शहर हो या गांव जहां भी मतदान केंद्र है वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं जिला पुलिस के खुफिया विभाग द्वारा संदेह किस्म के लोगों पर तथा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य शरारती तत्वों को आगाह करना है ताकि उन्होंने किसी प्रकार से चुनाव में कोई अड़चन डाली तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है ताकि वे निडर होकर अपने मतदान का प्रयोग कर सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से यह अपिल की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके
पुलिस उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग ले यदि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पडे तो वे तुरंत पुलिस प्रशासन को डायल 112 पर सूचित करें साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों को साफ आगाह किया है कि अगर चुनाव में किसी तरह के सामाजिक कार्य करने की मंशा रखते हैं तो संभल जाए वरना उनके खिलाफत कठोर कदम उठाए जाएंगे।
एक महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में एक आरोपी काबु
झज्जर
थाना बेरी के एरिया में चोरी करने व महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक अमित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि 12 सितंबर 2024 को मेरी सांस मांगावास खेत से घर आई तो उसने अपने घर का ताला खुला हुआ मिला। अंदर देखने पर पता चला कि विक्रम निवासी मांगावास हमारे घर में घुसा हुआ है जिसने मेरी सांस पर तेज धारा हथियार से कई वार किए। जिससे गंभीर चोटे आई और सामान चेक करने पर पता चला कि नगदी व आभूषण नहीं मिली। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर श्री लोगेश कुमार आईपीएस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना बेरी में तैनात उप निरीक्षक जयकरण की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास निवासी मांगावास के तौर पर की गई पकड़े गए आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू व एक सोने का बाला बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
स्थानीय पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की संयुक्त टीमो ने निकाला फ्लैग मार्च
बहादुरगढ़
विधानसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए बादली क्षेत्र में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा चुनाव से पूर्व लगातार कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग निकाला जा रहा है। फ्लैग मार्च में पैरामिलिट्री फोर्स, झज्जर पुलिस के जवान व थाना प्रबंधक बादली, चौकी प्रभारी एम्स बाढसा सहायक उप निरीक्षक पवन नें फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया है। फ्लैग मार्च में शामिल जवानो ने बाढसा, बादली, लाडपुर, खेड़ी जट, बुपनिया और गुभाना गांवों में पैदल मार्च किया है। फ्लैग मार्च के दौरान लोगो को कानून का पालन करने की अपील की गई है और अवैध साधनों से चुनाव पर प्रभाव डालनें वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही बारे अवगत कराया गया।पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झज्जर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे है। आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा प्रशासन पर भरोसा कायम रहे इसके लिए झज्जर पुलिस द्वारा सीआरपी के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया है। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगो को कानून की पालना करने की अपील की गई है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने नही दिया जाएगा। कानून की अवेहलना करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। झज्जर पुलिस की तरफ से आमजन से अपील है कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखे। झज्जर पुलिस का सहयोग करे। किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए या पुलिस को सूचना देने के लिए नजदीकी थाना चौकी या झज्जर पुलिस के कंट्रोल रूम 7056667275 पर संपर्क करे।
अवैध मादक पदार्थ 14किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला सहित दो आरोपी काबू
बहादुरगढ़
एंटी व्हीकल थैफ्ट झज्जर की पुलिस टीम द्वारा नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक महिला सहित दो आरोपियों को थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थैफ्ट झज्जर प्रभारी निरीक्षक जमील खान ने बताया कि एंटी व्हीकल थैफ्ट की एक टीम थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि राकेश निवासी बिहार व झारखंड निवासी एक महिला नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करते हैं जो अब छोटू रामनगर में नशीला पदार्थ बेचने के लिए आएंगे। जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक महिला मुख्य सिपाही को साथ लेकर मिली सूचना के अनुसार छोटू रामनगर फाटक से थोड़ा आगे पहुंचे तो वहां पर एक व्यक्ति और एक महिला दिखाई दिए। जिनका नाम पता पूछा तो व्यक्ति का नाम राकेश निवासी बिहार व महिला की पहचान झारखंड के तौर पर की गई। पकड़े गए दोनों के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से पिट्टू बैग में नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर छः किलोग्राम पाया गया।वहीं महिला की तलाशी महिला मुख्य सिपाही द्वारा ली गई महिला के कब्जे से सूटकेस में नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ जिसका वजन करने पर 8 किलोग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए महिला आरोपी सहित दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार महिला को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया वहीं आरोपी राजेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।