भाजपा का मेगा नॉमिनेशन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित 21 भाजपा नेता आज करेंगे नामांकन*
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
10 सितम्बर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
फोन नम्बर 7035860000
Jaipallamba908@gmail.com
*भाजपा का मेगा नॉमिनेशन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित 21 भाजपा नेता आज करेंगे नामांकन*
कुरुक्षेत्र की लाड़वा विधानसभा सीट से आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीअपना नामांकन दाखिल करेंगे
नामांकन से पहले मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।
आज सुबह 10 बजे नामंकन भरने से पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच जा कर उनसे सीधा संवाद करते हुए उनके भीतर उत्साह का संचार भी करेंगे।
इस दौरान भाजपा नेता व कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।
वहीं आज पूर्व केबिनट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के नामांकन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सेनी
अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौद के लिए रवाना होंगे, जहां वे कैप्टन अभिमन्यु के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।
बीजेपी के 19 और प्रत्याशी भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जहां अलग-अलग कार्यक्रमों में भाजपा के कई शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे। इनमें सढोरा से बलवंत सिंह, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, थानेसर से सुभाष सुधा, गुहला से कुलवंत बाजीगर, इंद्री से रामकुमार कश्यप, पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज, खरखौदा से पवन खरखौदा, सोनीपत से निखिल मदान, रानिया से शीशपाल कंबोज उकलाना से अनूप धानक, हांसी से विनोद भयाना, हिसार से कमल गुप्ता, नलवा से रणधीर पनिहार, बाढड़ा से उमेद पटवास, दादरी से सुनील सांगवान, भिवानी से घनश्याम सराफ, बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह, गुडगांव से मुकेश शर्मा, और पृथला से टेकचंद शर्मा शामिल हैं। इनमें अलग अलग कार्यक्रमों में केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली, चुनाव प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब सहित अन्य शीर्ष भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।