अलग-अलग स्थानों से सट्टा खाईवाली करते दो आरोपी काबू

झज्जर 09 सितंबर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर सरेआम सट्टा खाईवाली करते काबू किया गया। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करके शहर झज्जर के एरिया से पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथ काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए झज्जर मे तैनात मुख्य सिपाही सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना के एरिया में छापामार कार्रवाई करके सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान विपिन निवासी भट्टी गेट झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मौका पर 2020 रुपए नगद सहित सट्टा पर्चियां बरामद हुईं।
वहीं थाना शहर झज्जर की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया। थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की मौके पर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 1620 रुपये नगद सहित सट्टा पर्चियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान नितिन निवासी हरिपुरा मोहल्ला झज्जर के तौर पर की गई । सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करके थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

अलग-अलग स्थानों से नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपी काबू

बादली 09 सितंबर

झज्जर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को नशीला पदार्थ चरस व गांजा के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीआईए झज्जर की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दिनेश निवासी दूल्हेड़ा नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। जो नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में दूल्हेड़ा बहादुरगढ़ रोड पर बने ढाबे के पास खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम द्वारा दुल्हेडा से बहादुरगढ़ रोड पर बने ढाबे के पास से उपरोक्त व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबू किया गया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी के समक्ष उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उससे 69 ग्राम नशीला पदार्थ चरस बरामद हुआ, वही एंटीनाकोटिक सैल की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तकदीर निवासी बादली जो अपने मकान के नजदीक नशीला पदार्थ गांजा लिए हुए उसे बेचने की फिराक में खड़ा है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एंटीनाकोटिक सेल की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान पर पहुंचकर उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया। जिस के बाद नशीला पदार्थ होने के संदेह पर राजपत्रिक अधिकारी को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे राजपत्रिक अधिकारी के समक्ष उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उससे नशीला पदार्थ 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ। नशीली पदार्थ के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी काबु

झज्जर 09 सितंबर

स्पेशल स्टॉफ झज्जर की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक रिषिपाल ने बताया कि थाना सदर झज्जर के एरिया से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त  लोगेश कुमार आईपीएस द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए स्पेशल स्टॉफ झज्जर की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी को थाना सदर झज्जर के एरिया से काबू किया गया।
उन्होंने बताया कि स्पेशल स्टॉफ झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हितेश निवासी सुबाना अपने पास देसी पिस्तौल लिए हुए सुरेहती मोड झज्जर कोसली रोड पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए झज्जर कोसली रोड के पास से एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान हितेश निवासी सुबाना के तौर पर की गई।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।