गौशाला संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर 03 जुलाई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
थाना सदर झज्जर के एरिया में गौशाला संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमवीर ने बताया कि सुनील निवासी निमाणा ने शिकायत देते हुए बताया कि वह 27 जून 2024 को समसपुर गांव में खाना खा रहे थे तो मोहित ने इशारा किया कि बाहर आकर मिलना। मोहित के इशारे पर रिंकू ने पीछे से आकर मेरी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और जान से मारने की नीयत से टीगर दबा दिया परंतु गोली नहीं चली। मेरे साथ खड़े ड्राइवर ने उसको पकड़ लिया इतने में मोहित ने भी पिस्तौल निकाली इस बीच भगदड़ मच गई और रिंकू की पिस्तौल वहीं गिर गई और भगदड़ का फायदा उठाकर दोनों बाइक पर बैठकर मौका से फरार हो गए। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन ने मामले की छानबीन करने तथा आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त झज्जर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बावल जिला रेवाड़ी के एरिया से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान रिंकू निवासी समसपुर माजरा जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।