साइबर पुलिस की टीम ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए किया जागरूक।

बहादुरगढ़ 03 जुलाई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस आयुक्त श्री बी सतीश बालन के निर्देशानुसार मे बुधवार को साइबर थाना की टीम ने बहादुरगढ़ के औद्योगिक प्रशिक्षण बहादुरगढ़ के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया। पुलिस आयुक्त श्री बी सतीश बालन के कुशल-मार्गदर्शन मे झज्जर पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों/कॉलेजों एवं गांवों में इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी हैं। थाना साइबर में तैनात सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आज साइबर अपराधी आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे है। इन्हें रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है । सभी को समझना होगा कि साइबर अपराध करने वाले लोग बडे ही चालाक किस्म के हैं जिनसे सभी को बचना होगा । वैसे आपकी सहायता के लिए जिला झज्जर में साइबर क्राइम थाना व हेल्प डेस्क गठित किया गया है, जो लगातार इस दिशा में काम रही है । इसके लिए बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है । आज जिस तरह से अपराधियों के द्वारा साइबर अपराध को अपराध का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है । उससे बचने के लिए हमें स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा।इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम संबंधित संचार साथी पोर्टल तथा टेफको पोर्टल के बारे में भी बताया जिसमें अपना फोन नंबर इंटर करके यह पता लगाया जा सकता है कि एक आदमी के नाम से कितने सिम जारी हुई अगर कोई सिम आपने जारी नहीं करवाई है तो आप उसको उक्त पोर्टल पर रिपोर्ट करके बंद करवा सकते हैं।इस दौरान साइबर विशेषज्ञ ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी । फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में विद्यार्थियों व स्टाफ को जागरूक रहने के लिए कहा गया । सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप, सोशल मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने बारे, यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति एवं साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 बारे भी जागरूक किया गया।

शिकायतकर्ता को रशीद न देने पर थाना मौहर्र को किया सस्पेंड

झज्जर

मंगलवार की शाम पुलिस आयुक्त झज्जर बी सतीश बालन ने एक्सन मूड में तीन थानों का औचक निरिक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने सबसे पहले झज्जर शहर थाना, फिर सदर झज्जर थाना तथा आखिर में महिला थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने तीन नए कानून को लेकर पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए उन्हें मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने थाना के रिकार्ड रूम, जांच अधिकारी कक्ष, एसएचओ कक्ष व रसोई कक्ष इत्यादि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में वहां फरियाद लेकर आये लोगों को दी जाने वाली कानूनी सहायता की जांच पड़ताल भी की। थाना शहर झज्जर के औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी थाना रिकार्ड की गहनता से जांच पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान सदर झज्जर व महिला थाने की कार्यशैली संतोष जनक पाई गई। जबकि थाना शहर झज्जर में मोहर्र द्वारा शिकायतकर्ता को रसीद नहीं दिए जाने पर पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशन पर पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार ने थाना मोहर्र को निलंबित किया। उन्होंने अपने निर्देश में कहा कि कमर्चारी/अधिकारी किसी की भी कोई कार्यशैली से जुड़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में कोई कर्मचारी इस तरह की लापरवाही करता हुआ मिला तो तुरंत उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस उपायुक्त झज्जर ने कहा कि अगर किसी शिकायत को उसकी शिकायत की रशीद नहीं दी जाती तो वह 01251277107,277109 पर संपर्क करके हमे सूचना दे सकते हैं।

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बहादुरगढ़ शहर में आठ और जगहों पर विशेष नाके लगाकर की जा रही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच

बहादुरगढ़

देश की राजधानी दिल्ली से सटा हुआ जिला होने के कारण झज्जर पुलिस की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है और जिसको लेकर जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर श्री बी सतीश बालन के दिशा निर्देश अनुसार व बहादुरगढ़ पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में बहादुरगढ़ शहर के अलग-अलग आठ स्थानों पर लगातार पुलिस के नाके लगाए गए है। जिन नाको‌ पर तैनात पुलिस की टीम द्वारा लगातार चौतरफा निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही है और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीमों द्वारा चालान भी काटे जा रहे हैं l इसके साथ-साथ झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है l बुधवार को यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 121 वाहन चालकों के चालान किए गए, जिनमें शराब पीकर वाहन चलाते हुए दो,रोगं पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 24 व गलत साइड में वाहन चलाते हुए 20 वाहन चालकों के चालान शामिल है।अपराध और नशे की कमर तोड़ने के लिए झज्जर के पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देश अनुसार जिले भर में लगातार यह अभियान चलाए जा रहे हैं l