महिला का मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ 28 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में बीते दिनों एक महिला के साथ छीना झपटी की वारदात हुई थी। जिस वारदात पर तत्परता से कार्रवाई करने व वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की मामले की जानकारी देते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि गोहाना हाल महावीर पार्क बहादुरगढ़ निवासी एक महिला ने हमें शिकायत देते हुए बताया था कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है 13 जुलाई 2024 की शाम को वह ड्यूटी से वापिस जा रही थी तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए और मेरा मोबाइल फोन छीनकर कर ले गए। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में अपराधिक मामला दर्ज किया गया था दर्ज मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए थाना मे तैनात सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपों की पहचान गौतम निवासी पटेल पार्क लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपी से छीन गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया