झज्जर पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक आरोपी को अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस के साथ किया काबू
रेवाड़ी झज्जर में जानलेवा हमला करने सहित आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज
झज्जर 26 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टॉफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक रिषिपाल ने बताया कि स्पेशल स्टॉफ झज्जर की पुलिस टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नितिन निवासी मारोत अवैध हथियार लिए हुए हैं। ग्वालियर मोड झज्जर बाईपास पर खड़ा है। मिली सूचना के अनुसार स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ग्वालियर मोड झज्जर बाईपास पर पहुंची तो मिली सूचना के अनुसार व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जिसे शक कि बिनाह पर पुलिस टीम ने काबू करके मौके पर तलाशी ली तो आरोपी से एक अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त नीतिन निवासी मारोत के तौर पर हुई। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज़ करके आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने रेवाड़ी मे जमीनी विवाद कि रंजिश में अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला के साथ मार पिटाई करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से उसे गोली मारने के मामले में शामिल रहा है। वहीं आरोपी पर झज्जर में जानलेवा हमला करने सहित आधा दर्जन से ज्यादा मामलों का हुआ खुलासा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।