दिल्ली गेट के नजदीक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शुटर सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में पहले भी महिला सहित पांच आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार
झज्जर 26 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
बीते माह दिल्ली गेट झज्जर के नजदीक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में थाना शहर झज्जर कि पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि 9 मई 2024 की शाम को दिल्ली गेट के नजदीक अनुज नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के पिता सतपाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा एक महिला सहित पांच आरोपियों को झज्जर पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर मे तैनात उप निरीक्षक पवन कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी सौरव निवासी दिल्ली को अंबाला से गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान दूसरे आरोपी शूटर पिंकू निवासी धारवानवास जिला भिवानी को गिरफ्तार किया गया। आज दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया पकड़े गए आरोपी सौरव निवासी दिल्ली का पुलिस हिरासत रिमांड समाप्त होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया वहीं दूसरे आरोपी पिंकू को पूछताछ के लिए पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।