मोटरसाइकिल छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से दो मोटरसाइकिल बरामद

झज्जर 26 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की टीम द्वारा बादली निवासी एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी दुलीना प्रभारी उप निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि मोहित निवासी बादली ने शिकायत देते हुए बताया कि 30 अप्रैल 2024 की सुबह वह कम्पनी में काम करके वापिस अपने घर बादली आ रहा था। जब वह याकुबपुर से सोंधी रोड पर था तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल मेरी मोटरसाइकिल के सामने आकर रुक गई जिस पर तीन लड़के बैठे हुए थे। जिन्होंने मेरी मोटरसाइकिल छीन ली और मेरा मोबाइल फोन छीनकर वही तोड़ दिया और मौके से फरार हो गये। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा अपराधिक मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा वांछित दोषियों को गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले में एक आरोपी को चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक युद्धवीर की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गये आरोपी की पहचान योगेंद्र निवासी बेरी के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी से छीनी गई मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।