*समाधान शिविर में 140 शिकायतों पर हुई सुनवाई*
*बिजली निगम से संबंधित शिकायतों का हुआ मौके पर समाधान*
*- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा – रोजाना आने वाली शिकायतों पर लिया जा रहा है संज्ञान*
*- झज्जर लघु सचिवालय सभागार में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित*
*- एक ही छत के नीचे सभी अधिकारियों की मौजूदगी से समस्याओं का समाधान हुआ आसान
*झज्जर, 21 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जिला एवं उपमंडल स्तर पर ‘समाधान शिविर’ लगाकर लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने जनता की शिकायतों के समाधान के लिए ‘समाधान शिविर’ के रूप में यह पहल की है। रोजाना की भांति डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ‘समाधान शिविर’ लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं।
समाधान शिविर में करीब 136 शिकायतों पर सुनवाई हुई व अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बिजली निगम से संबंधित कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। सुलौधा गांव से आए बलबीर खेतों में गुजर रही नीचे लटकी बिजली की तारों की समस्या समाधान शिविर में रखी जिनके समाधान के लिए बिजली निगम के एक्सईएन को निर्देश दिए गए। मौके पर अधिकारियों का द्वारा एक्शन लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा मुण्डाहेड़ा गांव निवासी रामेश्वर ने भी बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई जिस पर अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई करते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया।
डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए । उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करते हुए उन्हें राहत पहुचाएं। शिविर में आम नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, बिजली, पानी तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित 136 शिकायतों का निवारण किया गया। इस अवसर पर डीसीपी अर्पित जैन, एडीसी सलोनी शर्मा, सीटीएम शीतल, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, रोडवेज महाप्रबंधक संजीव तिहाल, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़, सिंचाई विभाग के एसई सतीश जनावा, डीडब्ल्यूओ स्वेता शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।