*मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्लाटों का ड्रा 24 जून को : डीसी*
*डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने ‘मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के ड्रा को लेकर अधिकारियों की ली बैठक*
*- आवेदकों को 24 जून को ड्रा के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे प्लाट*
*झज्जर,21 जून।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा हाउसिंग फॉर आल के उद्देश्य को लेकर शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ से नागरिकों का अपने घर का सपना साकार होगा, ऐसे में पात्र लाभार्थियों को 24 जून को निकाले जाने वाले ड्रा के माध्यम से प्लाट आवंटित किए जाएंगे।
डीसी शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर की वीसी उपरांत अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्लाटों के ड्रा को लेकर अधिकारियों की बैठक में जरूरी दिशा निर्देश दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिला में योजना के तहत प्लाटों के ड्रा संबंधित जानकारी भी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि ड्रा को लेकर जरूरी प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएं। यह ड्रा 24 जून को निकाला जाएगा।
डीसी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ शुरू की गई है। इसके तहत जिला के लगभग 851 आवेदकों ने प्लाटों के लिए आवेदन किया हुआ है,जिनको ड्रा के माध्यम से प्लाट आवंटित किए जाएंगे।
इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा,डीएमसी परवेश कादियान,डीआरओ प्रमोद चहल,डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।