जीजेयू गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिये समस्याओं का शीघ्र समाधान के निर्देश

हिसार, 21 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के उपरांत गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री का शहर में पहुंचने पर पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर जन-समस्याएं सुनते हुए उन्होंने कहा कि जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के लिए समाधान शिविर में नागरिक पहुंच रहे हैं, अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान तत्परता के साथ करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शहर में भाजपा जिला प्रभारी जवाहर सैनी तथा रामचंद्र गुप्ता के निवास स्थान पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों में भी शिरकत की। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता, हरियाणा विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र सिंह, उपायुक्त प्रदीप दहिया, हिसार पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एसीयूटी कनिका गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त नीरज आदि उपस्थित रहे।