मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भाजपा नेता अनिल मानी की भाभी स्वर्गीय संतोष देवी के निधन पर किया शोक व्यक्त

हिसार, 21 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वीरवार को भाजपा नेता अनिल मानी की भाभी स्वर्गीय संतोष देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय संतोष देवी के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी और संतोष देवी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में उबरने की शक्ति प्रदान करे। गौरतलब है कि स्वर्गीय अमरनाथ की धर्मपत्नी 53 वर्षीय संतोष देवी का लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। स्वर्गीय संतोष देवी बहुत ही विनम्र स्वभाव एवं धार्मिक विचारधारा की महिला थी। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया, विधायक विनोद भयाना, जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर सैनी, अरुण दत्त शर्मा सहित अनेक भाजपा नेताओं ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।