*बेरी में 10 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी : एसडीएम रविंद्र मलिक*
*- भागलपुरी चौक स्थित नई अनाज मंडी शेड में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*
*- एसडीएम रविंद्र मलिक ने योग दिवस की तैयारियों की बैठक में कई समीक्षा*
*बेरी(झज्जर), 20 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
भागलपुरी चौक स्थित नई अनाज मंडी परिसर में शुक्रवार को दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। योग दिवस को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी एसडीएम रविन्द्र मलिक ने गुरुवार को अधिकरियों की बैठक में योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में कई दिनों से योग कार्यक्रमों का अभ्यास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह छह बजे से योग कार्यक्रम की शुरुआत होगी,इसके अलावा योग प्रोटोकॉल के अनुरूप यौगिक क्रियाओं का अभ्यास योग सहायकों द्वारा करवाया जायेगा। इसी दिन शाम के समय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी के मेन हाल में योग विषय पर आधारित संगोष्ठी में वक्ता योग विधाओं पर वक्तव्य देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए योग का नियमित अभ्यास जरूरी है,योग के प्रचार प्रसार को लेकर सरकार और प्रशासन प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं। बेरीवासी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लें।
इस अवसर पर सचिव नगरपालिका ललित गोयल, बीईओ अशोक कादियान, आयुष अधिकारी डॉ परमवीर सिंह, उपनिरीक्षक खाद्य पूर्ति हरिओम भारद्वाज,विकास एवं पंचायत विभाग से पवन पटवारी,नपा जेई रोहित कुमार लोहचब,बिजली निगम से कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
— ——————
—————————