*आमजन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी : एसडीएम*
– *एसडीएम रविंद्र मलिक ने समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की 11 शिकायतें*
*बेरी (झज्जर), 20 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
सरकार के निर्देशानुसार लघु सचिवालय में गुरुवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर में एसडीएम रविंद्र मलिक ने लोगों की 11 समस्याएं सुनी।
समाधान शिविर में एसडीएम ने लोगों की परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, पुलिस विभाग से संबंधित, सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों आदि से संबंधित मामलों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जो शिकायतें मौके पर निपटाने की थी, उनका तत्काल समाधान कर दिया और जिनका समाधान तत्काल संभव नहीं था, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को अतिशीघ्रता से समाधान करने के निर्देश दिए। शिकायतों का समाधान करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी के चलते उपमंडल स्तर पर सुबह 9 से 11 बजे तक प्रत्येक कार्यदिवस पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायते इन समाधान शिविरों के माध्यम से निपटवाएं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते है, इसलिए समस्याओं का समाधान त्वरित किया जाता है।
इस मौके पर समस्याओं को तत्परता से निपटाने के लिए नपा सचिव ललित गोयल,जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजीव यादव,सिंचाई विभाग एसडीओ प्रदीप कुमार,पंचायतीराज के एसडीओ राजकुमार सिंह,बीडीपीओ से पवन कुमार,नगरपालिका से कनिष्ठ अभियंता रोहित लोहचब,बिजली निगम से जेई अनिल कुमार,एएसआई संदीप कुमार,खेल विभाग से कोच नवीन कुमार,कानूनगो ओमप्रकाश शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।