नशा मुक्त भारत पखवाडा के तहत थाना प्रबंधक ने गांव आसौदा में आमजन को किया जागरुक

बहादुरगढ़ 17 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशन में 26 जून तक मनाया जा रहा “नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अंतर्गत झज्जर पुलिस द्वारा लोगो को नशा के दुष्परिणामों के संबंध में जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा सोमवार को गांव आसौदा के गणमान्य व्यक्तियों व युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए ‘जिंदगी को हॉं और नशे को ना कहें’ का संकल्प लेकर नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने में सहयोग करने व नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करने की शपथ ली।नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसकर अपने भविष्य को अंधकार की तरफ धकेल रही है। बहुत सारे नौजवान युवक व युवतिया किशोरावस्था में ही शौकिया तौर पर नशा करना शुरू कर देते हैं परंतु धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है जिसके पश्चात नशे की लत को छोड़ पाना उनके लिए बहुत ही मुश्किल हो जाता है। नशा इंसान के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिससे व्यक्ति बार-बार बीमार होता रहता है। कई व्यक्तियों को तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां जकड़ लेती हैं और इंसान को अंदर से खोखला कर देती हैं। नशा की पूर्ती के लिए कई युवा अपराध का रास्ता चुन लेते है। जिसमें चोरी स्नैचिंग, लूट इत्यादि की वारदात को अंजाम देदे ते है।
झज्जर पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर जाकर आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक कर रही है और आगे भी करती रहेगी। बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों का ध्यान रखें और उन्हें गलत संगत में पड़ने से बचाएं। उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई नशीले पदार्थ ही खरीद फिरौत करने बारे जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना आप डायल 112 या 8930305020 पर दे सकते हैं