मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी काबू, आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद

बहादुरगढ़ 17 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

थाना आसौदा के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि श्रवण निवासी जसौर खेड़ी ने शिकायत देते हुए बताया कि 16जुन 2024 को उसने अपनी मोटरसाइकिल एक दुकान के सामने खड़ी की थी और दूध की थैली लेने के लिए दुकान में चला गया परंतु मोटरसाइकिल में उसकी चाबी छोड़ गया जब उसने वापिस आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं मिली।जिसे कोई नाम ना पता मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में चोरी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वंछित दोषियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक सुधीरपाल की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित निवासी जसौर खेड़ी बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से चोरी सुधा मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।