नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने बारे किया जागरूक
झज्जर 15 लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस चौकी की टीम ने गांव बाबेपुर में लोगों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि हमें किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। नशा हमारे जीवन को धीरे-धीरे अंधकार की ओर ले जाता है। जो लोग नशे के आदि हो जाते हैं जब तक उनको पता चलता है उनके घातक परिणाम सामने आने लगते हैं। और वे लोग नशे के गुलाम बन जाते हैं। जिसके बाद वे नशे की पूर्ति के लिए अपराध की ओर बढ़ जाते हैं। जिसका परिणाम उसके माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों को भी भुगतना पड़ता है। इस दौरान चौकी प्रभारी ने परिजनों को कहां की आप अपने बच्चों के साथ बैठकर उनसे बात करें। आपका बच्चा क्या कर रहा है इस बात पर ध्यान दें समय पर अपने बच्चों के मोबाइल फोन को भी चेक करें कहीं आपका बच्चा किसी अपराधी किस्म के व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहां की अगर आपके पड़ोस में कहीं पर भी कोई नशा बेचता है तो आप उसकी सूचना हमें दें या झज्जर पुलिस द्वारा जारी मोबाइल नंबर8030305020 पर इसकी सूचना दें सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।