नशे का सेवन करके कभी भी वाहन ना चलाएं आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है:-थाना प्रभारी महेश कुमार
बहादुरगढ़ 15 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशन में थाना यातायात केएमपी आसौदा प्रबंधक निरीक्षक महेश कुमार ने ट्रक ड्राइवर को किसी प्रकार का नशा ना करने के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि आप कभी भी वाहन चलाते समय किसी प्रकार के नशे का सेवन न करें क्योंकि आपका परिवार भी आपका इंतजार कर रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का एक मुख्य कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना व समय पर नींद न लेना भी है। इसलिए आप अपने वाहन को चलाते समय अपने व सामने वाले के परिवार का ध्यान रखते हुए वाहन को निर्धारित गतिसीमा में चलाएं और नशे का प्रयोग न करें क्योंकि नशे से हमारे शरीर को काफी नुकसान होता है और नशे के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां भी पैदा हो जाती हैं। इसलिए नसे से दूर रहे और अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने की सलाह दें।