*आज का राशिफल*
*15 जून 2024 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। खरीददारी कर सकते हैं। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। धार्मिक यात्रा योग। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
*ये राशिफल
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *जय श्री राम*
*शनिवार, 15 जून 2024 के मुख्य सामाचार*
🔸अयोध्या के राम मंदिर पर आतंकी अलर्ट, जैश ए मोहम्मद ने दी उड़ाने की धमकी…बढ़ाई गई सुरक्षा
🔸बाइडेन को लगाया गले, ट्रूडो से मिलाया हाथ; वर्ल्ड लीडर्स से मिले पीएम
🔸बीजेपी का ही होगा लोकसभा में स्पीकर: जेडीयू और टीडीपी ने किया भाजपा नॉमिनी के समर्थन का ऐलान, 26 जून को होगा चुनाव
🔸रेणुका स्वामी मर्डर केसः बॉडी पर 15 जख्म, एक्टर दर्शन के कहने पर दी दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
🔸तीन साल में 47 प्रतिशत भारतीयों से हो चुकी है वित्तीय धोखाधड़ी: सर्वेक्षण
🔸NEET-UG में धांधली का बड़ा पर्दाफाश, टीचर ने ही लिखे जवाब; 5 गिरफ्तार
🔸बंगाल गवर्नर बोले- राज्य में मौत का तांडव हो रहा:कहा- चुनाव के बाद से हिंसा जारी है, पीड़ितों को मुझसे मिलने नहीं दे रही पुलिस
🔸झारखंड में बड़ा हादसा: ट्रेन में आग की अफवाह पर कूदे कई यात्री, चार लोगों की मौत; हेल्पलाइन नंबर जारी
🔸यदि यूक्रेन अपने सैनिकों को वापस बुला ले, तो रूस उसके साथ बातचीत को तैयार : पुतिन
🔸BJP-RSS: केरल में संघ की वार्षिक समन्वय बैठक, भागवत-इंद्रेश कुमार बयान के बाद ‘मतभेद’ के दावे सिरे से खारिज
🔸G7: पीएम मोदी-मेलोनी के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता; रक्षा औद्योगिक सहयोग के और अधिक विस्तार की जताई उम्मीद
🔸CJI बोले- SC के जजों के पास सातों दिन काम:5 दिन 50 केसों की सुनवाई, शनिवार को फैसला लिखवाते, रविवार को सोमवार की फाइल पढ़ते हैं
🔸खड़गे बोले-मोदी के पास जनादेश नहीं:सरकार कभी भी गिर सकती है, हम चाहते हैं चलती रहे, अच्छा न चलने देना प्रधानमंत्री की आदत
🔸लेखिका अरुंधति रॉय पर UAPA के तहत केस चलेगा:दिल्ली के उपराज्यपाल ने मंजूरी दी; दिल्ली में 2010 में भड़काऊ भाषण देने का मामला
🔸9 घंटे उड़ी पर मंजिल पर नहीं पहुंची फ्लाइट, लैंड करते ही यात्रियों ने पकड़ लिया माथा
🔹T20 World Cup 2024: अमेरिका ने रचा इतिहास, सुपर 8 में मारी एंट्री, पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*15- जून – शनिवार*
*महेश -नवमी*
*=============================*
NEET मामले में NTA को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, केजरीवाल की मांग- मेडिकल के दौरान पत्नी रहें; पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर*
*1* पीएम मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में लिया भाग, एआई समेत कई बातों पर चर्चा
*2* जी7 के आउटरीच सत्र में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मेधा) में राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने वाले पहले कुछ देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का दृष्टिकोण चार सिद्धांतों उपलब्धता, पहुंच, सामर्थ्य और स्वीकार्यता पर आधारित है
*3* प्रधानमंत्री ने आगे कहा ‘हमें मिलकर आने वाले समय को ‘हरित युग’ बनाने का प्रयास करना चाहिए। 2047 तक विकसित भारत का निर्माण हमारा संकल्प है। हमारी प्रतिबद्धता है कि समाज का कोई भी वर्ग पीछे न छूटे। ग्लोबल साउथ के देश वैश्विक अनिश्चितताओं और तनाव का खामियाजा भुगत रहे हैं। ग्लोबल साउथ के देशों की प्राथमिकताओं और चिंताओं को विश्व मंच पर रखना भारत की जिम्मेदारी है।
*4* पहले पूछा हालचाल फिर लगाया गले, पीएम मोदी की हुई पोप फ्रांसिस से मुलाकात; दिया भारत आने का न्योता
*5* NDA और INDIA में सिर्फ 30 सीटों का अंतर, खरगे बोले- कभी भी गिर सकती है सरकार
*6* NEET पेपर लीक- सुप्रीम कोर्ट का NTA को नोटिस, शिक्षा मंत्री प्रधान स्टूडेंट और पेरेंट्स से मिले, बोले- कोर्ट जो भी कहेगा, हम करेंगे, शिक्षा मंत्री ने दिया नीट के छात्रों को आश्वासन, कहा- सभी चिंताओं का होगा निष्पक्षता से समाधान
*7* धांधली नहीं बर्दाश्त, NEET में मिली गड़बड़ी तो NTA होगा जिम्मेदार; विवादों के बीच बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
*8* जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी हमलों के बाद एक्शन में अमित शाह, 16 जून को बुलाई हाई लेवल मीटिंग,अमित शाह ने टॉप सिक्योरिटी ऑफिसर्स संग की मीटिंग, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की समीक्षा
*9* लोकसभा में भले कमजोर हुई भाजपा, राज्यसभा में बढ़ेगा ताकत; 10 सीटों पर क्लीन स्वीप करेगा NDA
*10* ‘बीजेपी के अहंकार’ बयान पर RSS के इंद्रेश का यू-टर्न, बोले- राम की भक्ति करने वाले सत्ता में, मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की करेगा
*11* BJP-RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारतीय जनता पार्टी से मतभेद की खबरों के सिरे से खारिज किया है। सूत्रों का कहना है कि 31 अगस्त से केरल के पलक्कड़ में आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक शुरू होगी। बैठक में कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
*12* आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर बाबा रामदेव बोले,- देश में भेदभाव की नींव डालना सही नहीं,इन दिनों आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार का एक बयान खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘जो अहंकारी हो गए हैं, उन्हें 241 पर रोक दिया, ये प्रभु का न्याय है
*13* जुलाई में अरहर, चना और उड़द दाल की कीमतों में आ सकती है नरमी, अच्छे मानसून और आयात का मिलेगा फायदा
*14* यौन शोषण केस, येदियुरप्पा की गिरफ्तारी अगली सुनवाई तक रुकी, HC बोला-17 जून को CID के सामने पेश हों; नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है
*15* अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का बड़ा बयान, ‘अगर मोदी कैबिनेट का ऑफर मिला तो…’ उन्हें स्वीकार करने में खुशी होगी
*=============================*