सुविधा:कोरोना काल में पहली से 12वीं के विद्यार्थी एससीईआरटी की ई-बुक्स से कर सकेंगे पढ़ाई

अम्बाला सिटी:काेराेना काल के कारण अब तक सरकारी स्कूलाें में नया सत्र शुरू नहीं हाे सका है। बुक्स न मिलने के कारण बच्चाें की पढ़ाई न पिछड़ जाए, इसलिए एससीईआरटी, गुड़गांव ने पढ़ाई करने के लिए ई-बुक्स का पीडीएफ स्कूलाें में भेज दी हैं। शिक्षा विभाग ने डीईओ और डीईईओ काे इस संदर्भ में नाेटिफिकेशन जारी कर दिया है।

काेराेना संक्रमण के चलते शिक्षा विभाग ने छुट्टियाें काे 15 जून तक बढ़ा दिया है। सीबीएसई स्कूलाें में ताे एक अप्रैल से ऑनलाइन क्लास लेना शुरू कर दिया था, लेकिन सरकारी स्कूलाें में बुक्स न पहुंचने के लिए नए सत्र की पढ़ाई शुरू नहीं हाे सकी है।

ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं बच्चे:

अधिकारियाें के अनुसार एससीईआरटी ने ई-बुक्स का पीडीएफ लिंक जारी किया है। पीडीएफ लिंक काे स्कूलाें में भेज दिया है। बच्चे शिक्षक से वह लिंक ले सकते हैं। इसे इंटरनेट की मदद से माेबाइल में डाउनलाेड कर सकते हैं।

क्लास की लिस्ट सबजेक्ट अनुसार सामने आ जाएगी। क्लास पर क्लिक करने पर बुक्स खुल जाएंगी। जिस विषय की बुक्स पढ़नी हाे उस पर क्लिक कर दीजिए। वहीं, एससीईआरटी द्वारा पीडीएफ में वीडियाे भी अपलाेड किए गए थे। इन वीडियाे में सबजेक्ट के अनुसार कंटेंट दिया गया है।

काेराेना के चलते बच्चाें काे नहीं मिल सकी किताबें

दरअसल, स्कूलाें की छुट्टियां हाे जाने के कारण शिक्षा अधिनियम के तहत अभी तक बच्चाें काे बुक्स नहीं मिल सकी हैं। जबकि बुक्स काे शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित करा लिया था लेकिन वितरण नहीं हाे सका। ऐसे में शिक्षा विभाग ने शिक्षकाें काे आदेश दिए कि पुराने बच्चाें से बुक्स लेकर नए बच्चाें का दे दी जाएं। ताकि काेराेना काल के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हाे सके। आदान-प्रदान की इस प्रक्रिया में कहीं शिक्षक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं ताे कहीं अभिभावक बच्चाें काे स्कूल तक भेजने से कतरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − five =