नशा न करने के लिए पुलिस ने युवाओं को दिलाई शपथ
झज्जर 14 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक हरियाणा के मार्ग-दर्शन में राज्यभर में नशे के खिलाफ जागरुकता को लेकर एक विशेष अभियान की शुरुआत की है जिस अभियान के तहत थाना प्रबंधक सदर झज्जर व दुलीना चौकी की पुलिस टीम ने गांव याकूबपुर मे लोगों व युवाओं को नशे से बचनें हेतु जागरुक किया व नशे से दुर रहने बारे शपथ दिलायी गई। थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षा के कृष्णकांत नें बताया नशा जिन्दगी, परिवार का नाश है जिससे व्यक्ति के साथ-साथ उसका परिवार भी बर्बाद हो जाता है । नशे से दूर रहे इसको किसी भी रुप में प्रयोग ना करें क्योकि पहले तो व्यक्ति छोटे मोटे नशे करता है और उसके पश्चात वह धीरे-धीरे बडे नशे का प्रयोग करनें लग जाता है फिर वह व्यक्ति कुछ कार्य करनें के काबिल नही रहता और सिर्फ नशे के बारे में सोचता रहता है । नशे का आदि व्यक्ति पहले घर से चोरी इत्यादि करता है फिर उसके पश्चात वह बाहर छोटे छोटे अपराध को अन्जाम देता है । जिससे उस व्यक्ति के साथ साथ उसका परिवार भी बर्बाद हो जाता है । इस संबध में झज्जर पुलिस नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे सबंधी सूचना है या कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है,नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे में झज्जर पुलिस को 8930305020 नंबर पर सूचित करें । जानकारी देने वालें व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा ।