अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़ 14 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी।उसी दौरान सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम को गुप्त सूचना मिली कि नीरज पुत्र कुमासपुर जिला सोनीपत
अवैध हथियार लिए हुए हैं और वह कुलासी से कानौंदा कि तरफ जाएगे। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया से एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ मे तैनात सहायक उप निरीक्षक मजींत कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की मौके पर तलाशी ली गई तो उससे एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले भी हथियार रखने के संबंध में थाना सदर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज है। अवैध देशी पिस्तौल के साथ पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।