मुरथल विवि से कर सकेंगे बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीसीए, एमकॉम, एमए हिंदी व समाजशास्त्र

सोनीपत:मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि ने पांच नए पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। अब सोनीपत व आसपास के विद्यार्थियों को बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग व बीसीए करने के लिए इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब विद्यार्थी कई विषयों में स्नातकोत्तर व एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की पढ़ाई सोनीपत में रहते हुए कर सकते हैं।
सोनीपत के आसपास के क्षेत्र में अधिकतर लोगों का जीवन यापन कृषि पर आधारित है। किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के साथ नवीनतम तकनीक में सहयोग करने के लिए मुरथल विवि बीटेक स्तर पर एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, ताकि आसपास के विद्यार्थी इस क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करके न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सके, अपितु किसानों के जीवन में भी नवीनतम तकनीक के माध्यम से बेहतर बना सके। इस पाठ्यक्रम से कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक विकसित करने का अवसर मिलेगा व किसानों को भी लाभ होगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि होने के कारण आसपास क्षेत्र के विद्यार्थी मुरथल विवि में बीसीए करने के लिए पूछताछ करने के लिए आते थे, इसलिए विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि विवि कैंपस में बीसीए का पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाए। विवि में प्रबंधन का पाठ्यक्रम पूर्व में ही चल रहा है जो विद्यार्थी एमबीए नहीं करना चाहते हैं बल्कि एमकॉम करना चाहते हैं। वह विद्यार्थी अब विवि से एमकॉम भी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने एमए हिंदी व एमए व समाजशास्त्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया है ताकि आसपास के विद्यार्थियों को अध्ययन करने के लिए दूर जाने की आवश्यकता न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + fourteen =