राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए 11 जून तक मंगाए गए आवेदन

चंडीगढ़: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों जिनमें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार तथा अर्जुन पुरस्कार शामिल हैं, के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए इच्छुक खिलाडी व प्रशिक्षक अपने आवेदन अपने-अपने जिला खेल एवं युवा मामले कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के सभी जिला खेल एवं युवा मामले अधिकारियों को जिलों में एकत्रित हुए आवेदनों को मुख्यालय में 11 जून सायं 5 बजे तक भिजवाने के लिए पत्र लिखा गया है ताकि पात्र खिलाडियों एवं प्रशिक्षकों के आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही कर केंद्र सरकार को भेजा जा सके।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में प्रतिभा के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाता है। प्रतिभाशाली खिलाडियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार दिए जाते हैं। इसी प्रकार, कोचिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाता है, जबकि ध्यान चंद पुरस्कार लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए खिलाडियों को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =