साइबर फ्रॉड से बचने के लिए कोई भी खाता से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें:-पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन
इंटरनेट का प्रयोग करते समय रखे सावधानी

झज्जर 11 लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता के लिए लगातार सार्वजनिक स्थान, शैक्षणिक संस्थाओं व कंपनियां में जाकर उन्हें साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने कहा कि आज के इस तकनीकी दौर में मनुष्य ज्यादातर मोबाइल फोन, लैपटॉप व कंप्यूटर आदि पर निर्भर हो गया है क्योंकि इनके माध्यम से मनुष्य का काम करने का तरीका भी काफी आसान हो गया है।मनुष्य अपने रोजमर्रा के कार्य जैसे बैंक से संबंधित कार्य, ऑनलाइन ऑफिस कार्य, नेट बैंकिंग, सोशल मीडिया आदि पर अपना कारोबार का कार्य घर बैठे ही बड़ी आसानी से कर लेता है ज्यादा इंटरनेट पर निर्भर होने के करण व्यक्ति कई बार इंटरनेट पर ऐसी गलती कर बैठता है। साइबर अपराधी लोगों की इसी गलती के इंतजार में बैठे रहते हैं। मौका मिलते ही साइबर अपराधी बड़े ही शातिर तरीके से लोगों को मानसिक व आर्थिक तौर पर भारी क्षति पहुंचा देते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को एक मजबूत पासवर्ड लगाकर खातों को सुरक्षित रखना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी अंजान व्यक्ति से संपर्क नहीं करना चाहिए । किसी अंजान लिंक पर क्लिक करके उसे ओपन नहीं करना चाहिए। किसी अंजान नंबर से आने वाली वीडियोकॉल का उत्तर नहीं देना चाहिए और न ही किसी अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट मंजूर करनी चाहिए। जब कोई व्यक्ति अपने आपको बैंक का अधिकारी या प्रतिनिधि बताकर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकरी जैसे बैंक खाता नंबर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी नंबर, ओटीपी, आधार कार्ड नंबर व पैन कार्ड नंबर आदि मांगता है तो उस व्यक्ति के साथ उक्त जानकारी सांझा नही करनी चाहिए। इस प्रकार छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर अपने आपको साइबर अपराधियों से बचाकर रख सकते हैं और अपने आपको होने वाली मानसिक व आर्थिक हानि से बचा सकते हैं। पुलिस उपायुक्त झज्जर ने कहा कि अगर किसी के साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें और आनलाईन शिकायत दर्ज करवाएं।