*आब्जर्वर की मौजदूगी में मतगणना स्टाफ का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न*
*सोमवार (3 जून) को होगी मतगणना स्टाफ की रिहर्सल*

*झज्जर, 2 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

लोकसभा चुनाव की 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर मतगणना स्टाफ के दूसरे रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया रविवार को काउंटिंग ऑब्जर्वर की मौजदूगी में संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि नियमानुसार दूसरी रेंडमाइजेशन पूरी की गई है व तीसरी व अंतिम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया मतगणना के दिन सुबह पूरी होगी। इससे पूर्व प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि मतगणना स्टाफ की ट्रेनिंग का कार्य हो चुका है व सोमवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में मतगणना स्टाफ सदस्यों की रिहर्सल आयोजित की जाएगी। जिले की चारों विधानसभा के लिए रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेहरू कॉलेज में चारों विधानसभा की मतगणना के लिए अलग से प्रबंध किए गए हैं। बादली में 14 प्लस 1, बेरी, झज्जर व बहादुरगढ़ में 10-10 प्लस 1 टेबल लगेंगी। मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 4 जून को मतगणना को लेकर तैयारी पूरी है व स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है।
*इस अवसर ये अधिकारी मौजूद*
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतल, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, एसडीएम बादली सतीश कुमार, इलेक्शन तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, डीआईओ अमित बंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।