ई रिक्शा चोरी के मामले में तीन आरोपी काबू
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

आरोपियों ने चार अन्य ई रिक्शा चोरी की वारदातों का किया खुलासा
बहादुरगढ़ 24 मई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया से ई रिक्शा चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि दिनेश निवासी नेताजी नगर लाइनपार बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 22 अप्रैल 2024 को अपने घर के सामने गली में ई-रिक्शा को खड़ा किया था। जब मैंने सुबह उठकर देखा तो ई-रिक्शा नहीं मिली जिसको कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने उपरोक्त मामले में अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही सचिन कुमार की पुलिस टीम ने मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय, शेखर व गौरव तीनों निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में थाना के एरिया से ई रिक्शा चोरी की चार अन्य वारदातों का खुलासा किया। पकड़े गए तीनों आरोपियों से तीन हजार रुपए की नगदी बरामद की गई। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।