झज्जर पुलिस द्वारा आचार संहिता लगने के बाद नशीले पदार्थ, अवैध शराब व अवैध हथियारों के साथ अनेक आरोपियों को किया गिरफ्तार

अवैध नशीला पदार्थ गांजा , चरस, स्मैक, इंजेक्शन, अवैध शराब कि 1834 पेटी,23 पिस्तौल व 23 कारतूस बरामद

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 33 नाके लगाकर की जा रही हैं संदिग्ध वाहनों की जांच

झज्जर 24 मई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा दिन-रात नाकाबंदी व चौतरफा निगरानी रखते हुए अवैध नशीले पदार्थ में संलिप्त अनेक दोषियों को काबू करने में सफलता हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया की झज्जर पुलिस द्वारा 16 मार्च 2024 को आचार संहिता लगने के बाद से ही जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए झज्जर पुलिस ने अपनी कमर कस ली थी और अपनी दिन रात की कड़ी मेहनत के बाद विभिन्न स्थानों से अवैध शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों को काबू करने मे कामयाबी हासिल की गई। आचार संहिता के बाद से झज्जर पुलिस द्वारा शराब के 64 मामले दर्ज किए गए जिनमें 1864 शराब की पेटियां बरामद हुई। वही नशीले पदार्थ के विभिन्न मामलों में 33 किलो 484 ग्राम गांजा, 3.577 किलोग्राम चरस, 22.25 ग्राम स्मैक व 10 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। वहीं अवैध हथियार के 22 आपराधिक मामले दर्ज किए गए जिनमें 23 पिस्तौल व 23 कारतूस बरामद हुए। वही विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से ले जाते हुए 2156800 रुपए की नगदी बरामद की गई। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए झज्जर पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है और लोकसभा चुनाव के मध्य नजर जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा 33 स्थान पर नाकाबंदी की गई है ताकि चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शक्ति से कार्रवाई की जा सके l लोकसभा चुनाव के मध्य नजर पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं l मतदान केंद्रो पर अगर कोई शांति व कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ नियम अनुसार शक्ति से कार्रवाई की जाएगी l