*मतदान केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से प्रशासन की रहेगी पैनी नजर*
*- सोशल मीडिया पर भी एक्सपर्ट की नजर, भ्रामक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई*
*- जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित*
*झज्जर, 24 मई। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सभी 797 पोलिंग स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं व जो सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। किसी भी पोलिंग स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तुरंत एक्शन लिया जाएगा। डीएमसी परवेश कादयान ने कंट्रोल रूम की व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों की मीटिंग व शनिवार को मतदान के दिन कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को लेकर दिशानिर्देश जारी किए।
उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशन पर जो सीसीटीवी लगाए गए हैं उन्हें इस प्रकार से लगाया है जिससे मतदान की गोपनीयता बरकरार रहे। डीएमसी ने बताया कि मतदान के दिन कंट्रोल रूम के लिए विशेष नंबर जारी किए गए हैं जिनके माध्यम से कोई भी नागरिक चुनाव अवांछित गतिविधि के बारे की सूचना दे सकते हैं। जिला स्तर पर फोन नंबर 01251-253117 व 01251-253118 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा बादली विधानसभा क्षेत्र के लिए फोन नंबर 01251-296310, बहादुरगढ़ का फोन नंबर 01251-296311, बेरी विधानसभा का फोन नंबर 01251-296313 तथा झज्जर के फोन नंबर 01251-296312 पर भी सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही टास्क फोर्स त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत पर एक्शन लेगी। कंट्रोल रूम में विशेष तौर पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं जिनके द्वारा सीसीटीवी कैमरों के जरिये प्रत्येक बूथ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।