*25 मई मतदान के दिन रहेगा पेड हॉलिडे : जिला निर्वाचन अधिकारी*
*झज्जर, 24 मई। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार 25 मई को होने वाले 18वें लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार के अधीनस्थ सभी विभागों के कार्यालयों, बोर्ड, कॉर्पोरेशन और शिक्षण संस्थानों में पेड होली डे रहेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सभी फैक्ट्रियों, प्राइवेट व्यवसायिक संस्थानों, दुकानों आदि में भी इस दिन कर्मचारियों के लिए पेड होली डे रहेगा ताकि कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। उन्होंने पात्र मतदाताओ से बढ़ चढ़ कर मतदान का आह्वान किया है।