आज  डाक्टर प्रगति वर्मा को उनके पैतृक  शहर महम की अजमीढ देव स्वर्णकार धर्मशाला में सुबह 11 बजे स्वर्णकार समाज द्वारा किया जा रहा है “सम्मान समारोह का आयोजन – – – –

रविवार 28 अप्रैल को अजमीढ देव धर्मशाला( महम) में होगा सम्मान समारोह।

स्वर्णकार समाज की ओर किया जायेगा हौनहार बेटी डॉक्टर प्रगति वर्मा का सम्मान—-

28 अप्रैल महम लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

स्वर्णकार संघ जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि स्वर्णकार समाज की बेटी डॉक्टर प्रगति वर्मा सुपुत्री श्री नरेश वर्मा ने यूपीएससी 2023 की परीक्षा में 355 वां रैंक हासिल करके अपने परिवार एवम् समस्त स्वर्णकार समाज का नाम रोशन किया है।

हरियाणा स्वर्णकार संघ एवम् समस्त टीम हौनहार बेटी प्रगति वर्मा को हार्दिक शुभकामनायें एवम् बधाईयाँ देती है।और बेटी के लिए मंगल कामनाएँ करती है।
इसी कड़ी में उन्हें स्वर्णकार समाज की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

आज  डाक्टर प्रगति वर्मा को उनके पैतृक  शहर महम की अजमीढ देव स्वर्णकार धर्मशाला में सुबह 11 बजे स्वर्णकार समाज द्वारा किया जा रहा है “सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डॉक्टर प्रगति वर्मा को समस्त समाज के द्वारा सम्मानित किया जाएगा

इस सम्मान समारोह में दलबीर सिंह फोगाट SDM (महम) एवम् आला अधिकारी, विशिष्ट अतिथि हरियाणा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष श्री जोगेंद्र वर्मा, हरियाणा स्वर्णकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जयपाल लाम्बा ,मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष लखीराम सोनी, हरियाणा स्वर्णकार संघ के उपाध्यक्ष नरेश सोनी दादरी तोय, डाक्टर के के लाम्बा, सुरेंद्र पाल वर्मा रोहतक आदि विशिष्ट पदाधिकारी उपस्थित होंगें।