अवैध शराब के साथ एक आरोपी काबू,265 बोतल एक पव्वा बरामद
बहादुरगढ़ 26 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
नशा विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक्साइज व थाना आसौदा की संयुक्त टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आबकारी निरीक्षक नवीन कुमार के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि खरहर से गढ़ी सांपला रोड पर खेतों में बने एक कमरे में शराब मिली है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना मे तैनात मुख्य सिपाही देवीलाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक्साइज की टीम के साथ मिलकर एक व्यक्ति को अवैध देसी, अंग्रेजी व बीयर की 265 बोतल एक पव्वा के साथ काबू किया पकड़े गए आरोपी की पहचान रामनिवास निवासी खरहर जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।