साइबर फ्रॉड करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

थाना साइबर झज्जर की पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड किये 378000 को खाते में करवाया फ्रिज।

दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थान से किया गिरफ्तार

बहादुरगढ़ 26 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

थाना साइबर झज्जर की पुलिस द्वारा पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रबंधक निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि सिरसा हाल बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है 31 मार्च 2024 को उसके पास उसकी टेलीग्राम आईडी पर एक लड़की का मैसेज आया था। उसने उससे कहा कि वह एक (काल्पनिक नाम) कंपनी से बात कर रही है। उसने बताया कि उनकी कंपनी ऑनलाइन बिडिंग का काम करती है जिसके कहने पर शिकायतकर्ता ने टेलीग्राम की साइट पर रजिस्ट्रेशन कर लिया इसके बाद उसे एक ग्रुप से ऐड कर दिया गया और शिकायतकर्ता को इस साइट पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की बोली लगाने को बोला जिसमें एक प्रोडक्ट का प्रॉफिट 107 रूप दिखाया गया और शिकायतकर्ता ने अलग-अलग प्रोडक्ट की बोली लगाकर सबमिट किया जिनका प्रॉफिट अलग-अलग था जो 40 प्रोडक्टों की बोली लगाई गई और साइबर फ्रॉड करने वाले ने शिकायतकर्ता को विश्वास दिलाने के लिए उसका प्रॉफिट 2125 रुपए शिकायतकर्ता के खाते में भेज दिये। साइबर ठग ने इसके बाद शिकायतकर्ता को और ऑनलाइन प्रोडक्ट की बोली लगाने के लिए कहा और अलग-अलग खातों में 675488 रुपए डलवा लिए और शिकायतकर्ता 905999 रुपए और खाते में डालने को कहा और अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसके सारे पैसे जमा कर लिए जाएंगे। थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस को यह शिकायत 20 अप्रैल 2024 को दी गई थी जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज करके उपरोक्त मामले पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम द्वारा बैंक से संपर्क करके 21 अप्रैल को ही साइबर ठगो द्वारा जिन खातों में पैसे डलवाए गए थे उन खातों को फ्रिज करवा दिया गया। उपरोक्त मामले में दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार निवासी दरिया पट्टी जिला मऊ उत्तर प्रदेश और आर्यन निवासी गोकुल नगर वाराणसी उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के अलग-अलग खातों में हेरा फेरी किए गए 378 000 रुपए को साइबर थाना झज्जर की टीम ने फ्रिज करवा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रबंधक साइबर झज्जर निरीक्षक अजय मलिक ने कहा कि अगर किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होता है तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या अपने नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें ताकि‌ समय रहते पुलिस कार्रवाई करके आपके पैसों को वापिस दिलाया जा सके और किसी भी प्रकार के प्रलोभंद में न आये। आपकी जागरूकता,सतर्कता ही आपका बचाव है