खेल प्रशिक्षण:अब ऑनलाइन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे कोच, सोशल मीिडया पर ग्रुप बना सुबह-शाम भेजेंगे वीडियो

करनाल:कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में संक्रमण न फैले, इसके लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से खेल स्टेडियमों को बंद कर रखा है। ऐसे में खिलाड़ियों को घरों में अपने आप काे फिट रखना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। खिलाड़ियों में लॉकडाउन के चलते मायूसी न रहे, इसके लिए खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने सभी जिला खेल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

इसके लिए कि कोच ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे। जिले के 32 कोच लगभग 500 खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए सभी कोच सुबह-शाम खिलाड़ियों प्रैक्टिस के लिए सोशल मीडिया वाट्सएप ग्रुप बनाकर खिलाड़ियों को वीडियो भेजेंगे। जिससे खिलाड़ी घर बैठे ही फिट रह सकेंगे। खिलाड़ी अपने घर में ही खाली जगह को मैदान बनाकर सीख सकेंगे।

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से निर्देश आए हैं। सभी कोचों को आदेश दे दिए गए हैं कि वे खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे। इससे खिलाड़ी कोरोना के नियमों की पालना करते हुए घर में ही मेहनत कर फिट रहेंगे।
दिलबाग सिंह, जिला खेल अधिकारी, करनाल।

खिलाड़ियों की गतिविधियों की कमियाें को देख ऑनलाइन खिलाड़ियों को बताएंगे कोच

फुटबाॅल कोच पुनीत ने बताया कि खिलाड़ियों के पंच की मूवमेंट व अन्य गतिविधियों को बारीकी से ऑब्जर्व कर उनकी कमियों को देखेंगे। इसके बाद खिलाड़ियों को उसके बारे में बताएंगे। लॉकडाउन लगने के बाद जब से खिलाड़ियों के लिए कर्ण स्टेडियम बंद पड़ा है। ऐसे में विभाग ने खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए अच्छा कदम उठाया है। इससे खिलाड़ी कोरोना महामारी के नियमों की पालन करते हुए मेहनत कर आगे की प्रतियोगिता के लिए तैयार रहेंगें।

पुरस्कार के लिए 11 जून तक करने होंगे आवेदन
खेल विभाग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार तथा अर्जुन पुरस्कार के साथ 21 जून शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी जिला एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि अपने जिलों से उत्तर वर्णित अवार्ड से पात्र खिलाड़ियों के आवेदन पत्रों को 11 जून तक शाम 5 बजे मुख्यालय भेजेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + fourteen =