क्लर्क भर्ती:वेटिंग लिस्ट में चयनित 1432 युवाओं के लिए रोड़ा बन रहे 48 विभाग, बोर्ड और निगम
प्रदेश में हुई क्लर्क भर्ती में 1432 की वेटिंग लिस्ट जारी होने के बावजूद अभी उनकी नियुक्ति में देरी की जा रही है। इसमें बड़ा रोड़ 48 विभाग बने हुए हैं। मुख्य सचिव की ओर से सभी विभागों से मार्च में भर्ती के बाद चयनितों की जोइनिंग और इस्तीफा देने से संबंधित पूरी रिपोर्ट देने को कहा था, लेकिन 48 विभागों ने अभी तक रिपोर्ट नहीं भेजी है। पत्र में यह भी कहा गया था कि यह रिपोर्ट हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को भी भेजी जाए। ताकि कमीशन आगे की प्रक्रिया शुरू कर सके।
अब मुख्य सचिव कार्यालय से एक बार फिर सभी एचओडी को पत्र लिखकर 11 जून तक रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही यह भी पूछा है कि अभी उनके पास क्लर्क के कितने पद खाली हैं। कमीशन ने पिछले दिनों 1432 की वेटिंग लिस्ट जारी की। यानि पहली लिस्ट में चयनित इतने युवाओं ने क्लर्क पद पर चयन नहीं किया था।
इधर, चयनितों का कहना है कि सितंबर 2020 में क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ। बार-बार चक्कर लगाने के आठ माह बाद 17 मई को वेटिंग लिस्ट जारी की गई लेकिन अभी तक उन्हें जोइनिंग नहीं दी जा रही है। सिर्फ डिपार्टमेंट अलॉटमेंट होने बाकि हैं।