झज्जर पुलिस के 16 सिपाहियों को मिला पदोन्नति का तोहफा
झज्जर 25 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस में तैनात 16 सिपाहियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर तैनात सिपाहियों को पदोन्नति का तोहफा दिया गया है। पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार विभिन्न स्थानों पर तैनात झज्जर जिला के 16 सिपाहियों को पदोन्नति का तोहफा देकर उन्हें मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस विभाग जिला झज्जर के जिन 16 सिपाहियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है, उनमें सिपाही दिनेश नंबर 249, प्रमोद 367, रमेश 454, नीरज 471, दीपक 750, जोगिंदर 775, विजेंद्र 842, अशोक 975, ब्रह्म दत्त 1022, कुलवीर 1462, दीपक 1564, सुमित 1589, प्रदीप 1600, विवेक 1632, परवीन 1691, सुमित 1644 झज्जर शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन ने पदोन्नती पाने वाले उपरोक्त सभी पुलिस कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपेक्षा करता हूं कि नए पद पर नए जोश के साथ मेहनत ,लगन, ईमानदारी एवं निष्पक्षता से अपने ड्यूटी को बेहतरीन तरीके से करेंगे। सभी पुलिस कर्मचारी बेहतरीन ड्यूटी करते हुए विभाग की छवि को ओर अधिक निखारने का कार्य करेंगे।