मंगलवार को रोहतक में सुनी जाएंगी झज्जर जिले के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं
झज्जर, 23 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा जिला झज्जर के उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान को लेकर बुधवार 24 अप्रैल रोहतक स्थित मुख्य अभियंता राजीव गांधी विद्युत भवन कांफ्रैंस हॉल में प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक निवारण मंच की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जोनल सी.जी.आर.एफ. रोहतक करेंगे। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह ने यह जानकारी दी।