साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी:- पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़  मयंक मिश्रा

साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना दें:- पुलिस उपायुक्त  मयंक मिश्रा

बहादुरगढ़ 17 लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस द्वारा आम नागरिक को साइबर क्राइम से बचाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है परंतु फिर भी थोड़े से लालच में आकर पढ़े लिखे लोग भी साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़  मयंक मिश्रा ने बताया कि साईबर ठगों के निशाने पर हर वह व्यक्ति है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग और कभी किसी व्यक्ति की ई-मैल, व्यटसअप, फेसबुक आईडी को हैक करके शातिर उनको साईबर ठगी का शिकार बनाने से नहीं चुकते। आजकल साइबर ठगी इन्स्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं । ऐसे में आमजन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा न करें। व्हाट्सएप पर किसी भी अज्ञात नम्बर से आई किसी भी प्रकार की विडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव ना करें। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि साइबर जालसाजी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है उसके बारे में जागरूक होना। उसके बाद भी आप के साथ अगर ठगी हो जाये तो घबराने की बजाए साईबर हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें। अगर साइबर हेल्पलाइन पर समय रहते शिकायत की जाए तो आम आदमी की मेहनत की कमाई बचाई जा सकती है। 1930 पर तुरन्त शिकायत करने पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है
आगे बताते हुए पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ ने बताया कि आजकल टास्क पूरा करने के नाम पर सबसे ज्यादा फ्रॉड चला हुआ है आपको टेलीग्राम ग्रुप के साथ जोड़ा जाएगा, आपको पैसा डबल करने की वीडियो दिखाई जाएगी,जिसमें आपको टास्क पूरा करने के लिए कहा जाएगा और ठगी करने वाले द्वारा आपका यूजर आईडी पासवर्ड बनवाया जाएगा जो की एक एक्सेस लिंक ही होता है। जिसमें शुरुआत में छोटी राशि को लगाने के लिए कहा जाएगा जैसे ही आप छोटा अमाउंट उनको देते हैं। वह आपको राशि बढ़ाकर आपके खाते में पैसा डाल देते हैं। इस तरह दो-तीन बार आपके खातों में पैसों का आदान-प्रदान होगा जिससे आप उनके जाल में फसते चले जाओगे और फिर एक बड़ा अमाउंट डालने के लिए कहा जाएगा जैसे ही आप बड़ा अमाउंट डालोगे तो आगे से कहा जाएगा कि आपके पैसे तब निकलेंगे जब आप और अमाउंट डालोगे इस तरह एक बहुत बड़ी राशि आप उनको दे देते हो तब उस यूजर आईडी व पासवर्ड को डीएक्टिवेट करके आपके सारी राशि को ले लेंगे और आपके साथ बहुत बड़ा फ्रॉड हो जाएगा।इसलिए झज्जर पुलिस की आमजन से अपील है कि टास्क इन्वेस्टमेंट में पैसे लगाने से बचे, किसी भी प्रकार के प्रलोभंद में ना आए और घर बैठे कमाने के चक्कर में किसी के बताए लिंक पर क्लिक करके अपने मोबाइल का एक्सेस नहीं दे हमारी समझदारी ही हमारा बचाव है।