गोली मारने व हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़

झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा गोली मारकर, हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर 16/17 बहादुरगढ़ प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जनवरी 2024 में एक व्यक्ति को गोली मारकर उसके साथ लूटपाट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। उन्होंने बताया कि महेश निवासी जोन्ती दिल्ली ने शिकायत देते हुए बताया था कि सेक्टर 16 के पास दो व्यक्तियों द्वारा उनको गोली मारकर उनके साथ लुटपाट करने की कोशिश की गई है। परंतु गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों को इकट्ठा होते देख दोनों लड़के अपने हथियारों सहित भाग कर मेरी गाड़ी से कुछ दूरी पर दिल्ली रोहतक रोड की तरफ सड़क के किनारे खड़ी सफेद रंग की गाड़ी में बैठकर मौका से फरार हो गए। जिस शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों पर कार्रवाई करके तथा वांछित दोषियों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर काबू किया गया। चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक राज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्यवाही करते हुए आरोपी कुणाल निवासी खैरपुर जिला झज्जर को जो पहले से ही किसी आपराधिक मामले में रोहिणी जेल दिल्ली में बंद है। जिसको प्रोडक्शन वारंट में लेकर बहादुरगढ़ कोर्ट से पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]